Move to Jagran APP

'मनोज भैया, इस जगह आइए और मेरे साथ...', कन्हैया कुमार ने भाजपा प्रत्याशी को 'इस जगह' क्यों बुलाया?

उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस (INDI गठबंधन) के प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने भाजपा के प्रत्याशी और मौजूदा सांसद मनोज तिवारी को चर्चा के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर उन्हें संसदीय क्षेत्र में बुलाया है। साथ ही उन पर निशाना भी साधा है। दिल्ली में लोकसभा चुनाव 25 मई को पड़ने हैं और कुछ ही घंटों में चुनाव-प्रचार थम जाएगा।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Published: Wed, 22 May 2024 05:19 PM (IST)Updated: Wed, 22 May 2024 05:19 PM (IST)
कन्हैया कुमार ने भाजपा प्रत्याशी उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में चर्चा के लिए बुलाया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस (INDI गठबंधन) के प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने भाजपा के प्रत्याशी और मौजूदा सांसद मनोज तिवारी को चर्चा के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर उन्हें संसदीय क्षेत्र में बुलाया है। साथ ही उन पर निशाना भी साधा है।

उन्होंने पोस्ट कर कहा,

मनोज भैया, 

आधिकारिक प्रचार के लगभग केवल 24 घंटे बचे हैं, कब तक लोगों को इधर-उधर भटकाइएगा? आइए एक बार तो उत्तर पूर्वी दिल्ली की जनता के असली मुद्दों पर चर्चा उन्हीं के सामने कर ली जाए? कल आ जाइए गोकलपुरी वार्ड, 3 बजे, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास, मंगल बाजार रोड पर। और हां, थोड़ा समय से निकलिएगा, ट्रैफिक बहुत ज्यादा रहता है क्षेत्र में।

बता दें कि दिल्ली में कुछ ही घंटों में चुनाव प्रचार थम जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी में छठे चरण में यानी 25 मई को लोकसभा चुनाव होने हैं। भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP)- कांग्रेस चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुटी हुई हैं।

दिल्ली में किस सीट से कौन लड़ रहा चुनाव

नई दिल्ली सीट- बांसुरी स्वराज (भाजपा) के खिलाफ सोमनाथ भारती (आप)

पूर्वी दिल्ली- हर्ष मल्होत्रा (भाजपा) के खिलाफ कुलदीप कुमार (आप)

दक्षिणी दिल्ली- रामवीर सिंह बिधूड़ी (भाजपा) के खिलाफ सहीराम पहलवान (आप)

पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सहरावत (भाजपा) के खिलाफ महाबल मिश्रा (आप)

चांदनी चौक- प्रवीण खंडेलवाल (भाजपा) के खिलाफ कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल

उत्तर पूर्वी दिल्ली- मनोज तिवारी (भाजपा) के खिलाफ कांग्रेस के कन्हैया कुमार

उत्तर पश्चिमी दिल्ली- योगेंद्र चंदोलिया (भाजपा) के खिलाफ कांग्रेस के उदित राज


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.