Move to Jagran APP

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने दिल्ली में डाला वोट, स्याही लगी उंगली दिखाई; सोशल मीडिया पोस्ट पर कही ये बातें

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिल्ली में आज एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए वोट किया। वह लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में अपना वोट डालने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। वोट डालने के बाद उन्होंने तस्वीर साझा की। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा मतदान करके दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जश्न मनाने के लिए अपने गृहनगर दिल्ली आया। दिल्ली में वोट करने निकलें।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Published: Sat, 25 May 2024 06:14 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2024 06:14 PM (IST)
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने दिल्ली में डाला वोट, स्याही लगी उंगली दिखाई।

एएनआई, नई दिल्ली। एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिल्ली में आज एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए वोट किया। वह लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में अपना वोट डालने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। शनिवार को अपना वोट डालने के बाद सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी तस्वीर साझा की। अपनी क्यूट सेल्फी में उन्हें सफेद शर्ट और धूप का चश्मा पहने देखा जा सकता है।

उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मतदान करके दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जश्न मनाने के लिए अपने गृहनगर दिल्ली आया। दिल्ली में 'वोट' करने निकलें।" लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की आठ सीटें, हरियाणा की सभी 10 सीटें, जम्मू-कश्मीर की एक सीट, झारखंड की चार, दिल्ली की सभी सात सीटें, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की आठ सीटें शामिल हैं। यहां पर कुल 889 उम्मीदवार मैदान में हैं।

428 सीटों पर पहले ही मतदान पूरा

छठे चरण में ओडिशा की 42 विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान जारी है। राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव हुए। इस चरण में दिल्ली और हरियाणा की सभी संसदीय सीटों पर मतदान हुआ। आम चुनाव के पहले पांच चरणों में 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 428 संसदीय सीटों पर मतदान पहले ही पूरा हो चुका है।


ये भी पढ़ें- Delhi Voting: भीषण गर्मी में भी कम नहीं हो रहा मतदाताओं का उत्साह, बूथ पर दिख रही जबर्दस्त भीड़; देखें PHOTOS


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.