Move to Jagran APP

Liquor Smuggling in Bihar: दिल्ली-पंजाब की गाड़ियों से बिहार आ रही शराब की बड़ी खेप, मुंगेर में धरे गए 3 लग्जरी वाहन

Liquor Smuggling in Bihar बिहार में शराब की तस्करी एक बार फिर बढ़ गई है। शराब तस्करी में लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल हो रहा है। बिहार में शराब की तस्करी दिल्ली पंजाब और झारखंड के वाहनों से की जा रही है। शराब तस्कर झारखंड और बांका-जमुई के चेक पोस्टों को मैनेज करके अपने मंसूबों में कामयाब हो रहे हैं। शुक्रवार को मुंगेर पुलिस ने तीन लग्जरी वाहनों को पकड़ा है।

By Rajnish Kumar Edited By: Mohit Tripathi Published: Sun, 26 May 2024 03:45 PM (IST)Updated: Sun, 26 May 2024 03:45 PM (IST)
दिल्ली-पंजाब की गाड़ियों से आ रही शराब। (सांकेतिक फोटो)

संवाद सूत्र, मुंगेर।  Liquor Smuggling in Bihar बिहार के मुंगेर समेत कई जिलों में शराब की तस्करी एक बार फिर बढ़ गई है। इसमें लग्जरी वाहनों का इस्तेमाल हो रहा है। दिल्ली, पंजाब और झारखंड के वाहनों से शराब की तस्करी की जा रही है।

झारखंड और बांका-जमुई जिले के चेक पोस्टों को मैनेज कर शराब तस्कर अपने मंसूबों में कामयाब हो रहे हैं। शुक्रवार को नया रामनगर की पुलिस ने तीन लग्जरी वाहनों को पकड़ा।

इनसे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। हालांकि, तस्कर और चालक भाग निकले। शराब तस्करों ने पहले पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद रास्ता बदलकर भागने लगे।

पकड़े गए वाहनों का निबंधन दिल्ली, पंजाब और झारखंड का है। दो गाड़ियों का निबंधन फेल है। मुंगेर पुलिस संबंधित वाहन मालिकों पर कार्रवाई की तैयारी में है।

सदर एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि बरामद शराब झारखंड से आ रही थी। तीनों वाहनों के बारे में पुलिस को भी इनपुट मिले हैं।

ओखला की है एक्सयूवी, झारखंड के बर्बाद्दा की स्कॉर्पियो

नयाराम नगर थाना की पुलिस ने जिन वाहनों से शराब जब्त की है, उनमें एक एक्सयूवी किसी प्राइवेट कंपनी के नाम से निबंधित है। नई दिल्ली के ओखला का पता है। इस वाहन का निबंधन और रजिस्ट्रेशन 2027 तक है।

दूसरा वाहन सफारी पंजाब से निबंधित है। तीसरी स्कॉर्पियो का मालिक झारखंड के बर्बाद्दा का रहने वाला है। धनबाद जिला से यह निबंधित है। इस वाहन का निबंधन और फिटनेस पांच वर्ष पहले ही फेल हो गया है।

कई थानों से गुजरे वाहन, नया रामनगर में पकड़े गए

शराब की तस्करी झारखंड और पश्चिम बंगाल से हो रही है। देवघर के बाद बांका जिले के चानन बार्डर से शराब आती है। देवघर से जमुई के रास्ते तस्कर आ रहे होंगे तो जमुई जिले की पुलिस भी सोई रही। कई थानों को पार कर शराब तस्कर आराम से अपना अवैध कारोबार कर रहे हैं।

पुलिस के सामने से शराब लेकर तस्कर निकल रहे हैं, पर रास्ते में पड़ने वाले थानों की पुलिस को भनक तक नहीं लग रही है। सही से वाहनों की चेकिंग की जाए तो काफी हद तक जिले में शराब की खेप नहीं पहुंच सकेगी।

कई थानों से गुजरने के बाद आखिरकार नया राम नगर पुलिस ने शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। देवघर, गोड्डा और हंसडीहा से बिहार में शराब लाई जाती है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी के बयान पर बिहार में गरमाई सियासत, Tejashwi के बाद RJD का आया रिएक्शन; फायर ब्रांड नेता का फूटा गुस्सा

निशुल्क JEE-NEET कोचिंग में पढ़ाने के लिए सरकार दे रही 2 लाख की सैलरी, इस वेबसाइट पर आज ही करें अप्लाई


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.