Move to Jagran APP

Bihar Politics: लालू के कहने पर 'लालू' ने बदला फैसला, अब रोहिणी आचार्य के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

Lalu Prasad Yadav सारण संसदीय क्षेत्र से लालू प्रसाद यादव ने नामांकन वापस ले लिया है। अब उन्होंने महाराजगंज संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के लिए पर्चा दाखिल किया है। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के कहने पर उन्होंने राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के समर्थन में अपना नामांकन वापस लिया है।

By Amritesh Kumar Edited By: Rajat Mourya Published: Tue, 07 May 2024 02:23 PM (IST)Updated: Tue, 07 May 2024 02:23 PM (IST)
लालू के कहने पर 'लालू' ने बदला फैसला, अब रोहिणी आचार्य के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

अमृतेश, छपरा। सारण जिले में वार्ड सदस्य से लेकर राष्ट्रपति चुनाव में ताल ठोकने वाले 45 वर्षीय लालू प्रसाद यादव ने छपरा संसदीय क्षेत्र से नामांकन वापस ले लिया है। इसी के साथ, उन्होंने महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए पर्चा दाखिल कर दिया है। छपरा संसदीय क्षेत्र से नाम वापस लेने के बाद लालू प्रसाद यादव फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के कहने पर उन्होंने राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के समर्थन में अपना नामांकन वापस लिया है। अब वे सारण से रोहिणी को जिताने के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे।

महाराजगंज से चुनाव लड़ेंगे लालू प्रसाद यादव। फोटो- जागरण

उन्होंने कहा कि महाराजगंज एवं सारण संसदीय क्षेत्र अगल-बगल ही है। वहां उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। लालू प्रसाद यादव ऐसे शख्स हैं जो 12 बार चुनाव लड़ चुके हैं। अब उन्होंने 13वां चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया है।

रिकॉर्ड बना रहे लालू प्रसाद यादव

सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड के जादो रहिमपुर निवासी लालू प्रसाद यादव सभी चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड भी बना रहे हैं। सारण लोकसभा क्षेत्र में वर्ष 2014 में हुए चुनाव में उन्हें नौ हजार 957 वोट मिले थे। इस चुनाव में भाजपा के राजीव प्रताप रुडी ने राजद प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 40 हजार 946 मतों से शिकस्त दी थी।

इसी तरह वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव को छह हजार 205 मत मिला था। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रुडी ने राजद प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका प्रसाद राय को एक लाख 38 हजार 429 मतों से चुनाव हराया था।

पंचायत चुनाव से शुरू किया राजनीतिक जीवन

लालू प्रसाद यादव के चुनाव लड़ने से जीत -हार में कोई विशेष अंतर नहीं पड़ता है। मढ़ौरा प्रखंड के जादो रहिमपुर निवासी लालू प्रसाद यादव पंचायत से लेकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए भी पर्चा दाखिल कर चुके हैं। 2001 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले लालू प्रसाद यादव ने 2006, 2009 एवं 2011 तक पंचायत का चुनाव लड़े।

हर चुनाव में आजमाई किस्मत

तब से अब तक वह हर चुनाव में किस्मत आजमाते चले आ रहे हैं। चुनाव में पराजित होने से निराश नहीं होते हैं। इनको 2014 और 2019 में सारण लोकसभा चुनाव में जमानत भी गंवानी पड़ी है। 2016 में सारण स्नातक निर्वाचन, 2020 में शिक्षक निर्वाचन व 2022 में त्रिस्तरीय निकाय एमएलसी का चुनाव और 2023 में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव लड़े हैं।

2015 व 2020 में विधानसभा का भी चुनाव लड़ चुके हैं। इन्हें हर चुनाव में हार का ही मुंह देखना पड़ा है। वर्ष 2017 मे इन्होंने दिल्ली जाकर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में भी नामांकन किया था। हालांकि, नामांकन बाद में रद्द हो गया था।

ये भी पढ़ें- PM Modi: अपने 'हनुमान' के लिए हाजीपुर आएंगे मोदी, चिराग पासवान बोले- मेरा प्रधानमंत्री के साथ रिश्ता...

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव ने वापस लिया नामांकन, इसी सीट से चुनाव लड़ रहीं रोहिणी आचार्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.