Lalkuan: टांडा रेंज में लकड़ी तस्करों व वन विभाग के बीच मुठभेड़, एक तस्कर घायल-तीन हिरासत में
Lalkuan News टांडा रेंज में लकड़ी की तस्करी करने आए तस्करों व वन विभाग के बीच मुठभेड़ में एक लकड़ी तस्कर घायल हो गया है। वन विभाग की टीम द्वारा घायल तस्कर को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती किया गया है। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। वन कर्मियों की टीम में वन दरोगा हरीश न्याल पान सिंह मेहता सुरेंद्र सिंह आदि वन कर्मी मौजूद थे।
लालकुआं: Lalkuan News: टांडा रेंज में लकड़ी की तस्करी करने आए तस्करों व वन विभाग के बीच मुठभेड़ में एक लकड़ी तस्कर घायल हो गया है। जिसका हल्द्वानी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वन विभाग द्वारा मामले में तीन तस्करों को हिरासत में लिया है।
रविवार की प्रातः लगभग सवा तीन बजे तराई केंद्रीय वन विभाग के टांडा रेंज में लकड़ी तस्करों की मौजूदगी की सूचना पर टाटा रेंज के वन क्षेत्राधिकार रूप नारायण गौतम व वन सुरक्षा दल के प्रभारी कैलाश तिवारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम को देखकर कुख्यात वन तस्कर लखविंदर सिंह लक्कू ने वन विभाग की टीम पर फायर कर दिया। जिससे वन विभाग की टीम बाल बाल बची।
इसके बाद वन विभाग में मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायर किए। जिसमे हरिपुरा हरसान बाजपुर निवासी तस्कर लखविंदर सिंह लक्कू घायल हो गया। वन विभाग की टीम द्वारा घायल तस्कर को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती किया गया है। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।
इस दौरान वन विभाग की टीम ने लखविंदर सिंह लक्कू, कुलदीप समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। वन विभाग मामले में लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। घायल लखविंदर ने पूर्व में बरहैनी रेंज में एक वाचर बहादुर सिंह चौहान की गोली मारकर हत्या की थी। वन कर्मियों की टीम में वन दरोगा हरीश न्याल, पान सिंह मेहता, सुरेंद्र सिंह आदि वन कर्मी मौजूद थे।