Jaipur Gaming Zone: जयपुर नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, छह गेमिंग जोन सीज; मिली भारी अनियमितताएं
गुजरात के राजकोट में गेम जोन में हुए हादसे के बाद जयपुर में भी प्रशासन सक्रिय हो गया है। जयपुर नगर निगम ग्रेटर ने रविवार को शहर में चल रहे छह गेम जोन को सीज कर दिया है। सभी गेम जोन शहर स्थित एक मॉल में चल रहे थे। नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौतम लाल ने बताया कि निगम की टीम ने आठ गेम जोन का निरीक्षण किया।
जागरण संवाददाता, जयपुर। गुजरात के राजकोट में गेम जोन में हुए हादसे के बाद जयपुर में भी प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में जयपुर नगर निगम ग्रेटर ने रविवार को शहर में चल रहे छह गेम जोन को सीज कर दिया है। सभी गेम जोन शहर स्थित एक मॉल में चल रहे थे।
नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौतम लाल ने बताया कि निगम की टीम ने आठ गेम जोन का निरीक्षण किया। इनमें से छह गेम जोन सीज किए गए हैं। ट्राइटन मॉल में संचालित हो रहे गेम जोन में भारी अनियमितताएं मिली है।
आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन भी नहीं मिले
इनमें प्लास्टिक, कागज और थर्माकोल के साथ ही भारी मात्रा में लकड़ी का इस्तेमाल किया गया था। आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन भी नहीं थे। ऐसे में इन्हें सीज कर दिया गया है।