Move to Jagran APP

Ranchi में भगवान भरोसे है गेमिंग जोन की सुरक्षा, आग से बचने का नहीं है कोई इंतजाम; दांव पर मासूमों की जिंदगी

गुजरात के राजकोट शहर के गेम जोन में लगी आग ने करीब 28 लोगों की मौत हो गई। झारखंड की राजधानी रांची में तेजी से गेमिंग जोन का क्रेज बढ़ता जा रहा है। डर बस इस बात की है कि इन गेमिंग जोन की सुरक्षा भगवान भरोसे हैं। गेमिग जोन संचालकों के पास अपना फयर फाइटिंग सिस्टम नहीं है। गेमिंग जोन के कर्मचारी अग्निशमन यंत्र के इस्तेमाल से अनजान हैं।

By verendra Rawat Edited By: Arijita Sen Published: Mon, 27 May 2024 09:39 AM (IST)Updated: Mon, 27 May 2024 09:39 AM (IST)
न्‍यूक्लियस माॅल में बच्चो के लिए बनाया गेम हाउस

जागरण संवाददाता, रांची।  Gaming Zone : गुजरात के राजकोट टीआरपी गेमिंग जोन की आग की लपटें राजधानी रांची तक पहुंच रही हैं। राजधानी में तेजी से गेमिंग जोन का दायरा फल-फूल रहा है। राजधानी के सभी गेमिंग जोन भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में संचालित किए जा रहे हैं। इन गेमिंग जोन में छोटे-छोटे बच्चे अपने अभिभावक के साथ गेम का मजा लेने पहुंचते हैं।

भगवान भरोसे है रांची के गेमिंग जोन की व्‍यवस्‍था

राजधानी में बने गेम जोन में अगर आग की लपटें फैलने लगीं तो चंद मिनट में ही पूरा गेम जोन खाक हो सकता है। राजधानी के गेम जोन की सुरक्षा भगवान भरोसे हैं। गेमिग जोन संचालकों के पास अपना फयर फाइटिंग सिस्टम नहीं है।

राजधानी में न्यूक्लियस माॅल के अंदर टाइम जोन, कांके के मिनू हाईट्स में जैरी लैंड गेम जोन और माॅल ऑफ रांची में स्टारकिड्स फैमली गेम जोन मौजूद हैं। राजधानी के हाई स्ट्रीट माॅल में दो महीने पहले गेम जोन बंद हो चुका है। न्यूक्लियस माॅल के गेम जोन की पड़ताल करने पर यहां सुरक्षा नदारद दिखाई पड़ी।

टाइमजोन के संचालक ने बताया कि माॅल में लगे अग्निशमन यंत्र के भरोसे गेम जोन की सुरक्षा व्यवस्था है। गेम जोन में मौजूद खेल की सामाग्रियां प्लास्टिक और फाइबर से बनी हैं। नीचे लगी मशीन बिजली से कनेक्ट है।

बता दें कि गेम जोन के संचालक तय लोड से अधिक बिजली का उपयोग कर रहे हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली के खंभे से माॅल तक पहुंचने वाला वायर भी अधिकांश जगहों पर पुराना हो चुका है। इससे शाॅर्ट सर्किट का खतरा है।

कर्मचारियों को नहीं मिला अग्निशमन यंत्र का प्रशिक्षण

गेमिंग जोन की पड़ताल करने पर जानकारी मिली कि गेमिंग जोन में मौजूद कर्मचारी अग्निशमन यंत्र के इस्तेमाल से अनजान हैं। उन्हें अग्निशमन यंत्र के इस्तमाल का प्रशिक्षण नहीं दिया गया है, जिसके कारण वे इसे चलाने में सक्षम नहीं हैं।

खेल उपकरणों पर प्लास्टिक व फाइबर का है ढांचा

राजधानी में मौजूद गेमिंग जोन में अधिकांश गेम की वस्तुएं बिजली पर निर्भर हैं। मशीन के ऊपर प्लास्टिक और फाइबर लगा है। शार्ट सर्किट होने पर तेजी से पूरे क्षेत्र में आग फैल सकती है।

फायर अधिकारी ने बताया कि यहां तक कि टाइम-टू-टाइम सुरक्षा से संबंधित जांच और फायर एनओसी भी नहीं ली जाती है।

सुरक्षा के लिए ऐसी होनी चाहिए व्यवस्था

आड्रे हाउस अग्निशमन कार्यालय के प्रभारी राजेंद्र राम ने बताया कि गेमिंग जोन जैसे स्थानों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से अग्निशमन यंत्र, हाईडेंट राइजर, होजरिल, स्मोक डिटेक्टर, मेन पंप, जोकी पंप, अंडरग्राउंड टैंक, ओवर हेड टैंक, टयरस पंप आदि जरूरी है। वहीं टाइम-टू-टाइम माल में सुरक्षा से संबंधित जांच भी जरूरी है। साथ ही माॅल में काम कर रहे कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी अनिवार्य है।

गेमिंग जोन में ये गेम हैं मौजूद

राजधानी के गेमिंग जोन में मौजूद कई गेम हैं। जिसमें वर्चुअल रियलिटी, बाइक राइडिंग, कार राइडिंग, हैमर, फीस राइड, रैंबो सावर, फायर फाइटिंग, हार्स राइडिंग, बेलिंग, क्रिकेट समेत कई गेम शामिल हैं।

क्या कहते हैं गेमिंग जोन के संचालक

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है, पर बिजली लोड, कर्मचारियों का प्रशिक्षण संभव नही है। माल की सुरक्षा माल के संचालक पर निर्भर होती है  - सुमन झा, स्टारकिड्स फैमिली गेम जोन, रातू रोड

सुरक्षा माॅल के अंदर है। माल की सुरक्षा पर ही हम निर्भर है - पिंटू, टाइमजोन, न्यूक्लियस माल, सर्कुलर रोड

फायर सिस्टम दुरुस्त है। कर्मचारियों का प्रापर प्रशिक्षण दे पाना संभव नहीं है। माल के तार और लोड माल के संचालक के हिस्से हैं - अभिषेक कुमार, संचालक, जेरी लैंड गेमिंग जोन, कांके

क्या कहते हैं अधिकारी

माॅल में एचटी कनेक्शन है। तार लोड के अनुसार लगा है या नहीं इसकी जिम्मेवारी माॅल संचालक की है। शार्ट सर्किट से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था गेमिंग जोन के संचालक का मामला है। -- पीके श्रीवास्तव, महाप्रबंधक, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, रांची

ये भी पढ़ें:

Cyclone Remal : झारखंड में भी दिखेगा 'रेमल' का ताबड़तोड़ असर, तूफानी हवाओं के साथ होगी मूसलाधार बारिश; अलर्ट जारी

पत्रकार रवि प्रकाश को पेशेंट एडवोकेसी के लिए अमेरिका में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.