Shimla Crime: शिमला में जमीन विवाद के चलते हुई फायरिंग, तीन लोग घायल; पुलिस ने पकड़ा आरोपी
शिमला में जमीन विवाद को लेकर एक शख्स ने तीन लोगों पर गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए। वहीं पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी ध्यान सिंह को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही आरोपी से 12 बोर की रायफल भी बरामद हुई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पीटीआई, शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है।
जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा कि सिंह राम के बेटों ध्यान सिंह और दुर्गा राम के बीच शिमला जिले के ठियोग उपमंडल के थारू गांव में एक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद था।
पुलिस ने कहा कि ध्यान ने कथित तौर पर अपने भाई दुर्गा पर गोली चलाई जब वह लाल सिंह, संदीप और शुभम के साथ विवादित भूमि पर पहुंचा।
ये भी पढ़ें: मॉल रोड पर स्थानीय महिलाओं से मिलीं राष्ट्रपति मुर्मू, हाथ पकड़कर बोलीं- आप भाग्यशाली हो जो यहां रहती हो
आरोपी को हथियार सहित किया गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि दुर्गाराम बाल-बाल बच गया, जबकि अन्य तीन लोग हमले में घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए यहां इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने ध्यान सिंह को हिरासत में ले लिया है और हमले में इस्तेमाल की गई 12 बोर की राइफल भी बरामद कर ली है। मामले की जांच चल रही है।