खत्म हो गया माफिया अतीक अहमद का खौफ, लोग निर्भीक होकर कर रहे वोटिंग; पढ़ें प्रयागराज से ताजा अपडेट
प्रयागराज में दो संसदीय क्षेत्र इलाहाबाद व फूलपुर में मतदान हो रहा है। इसके साथ प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र में भी वोट डाले जा रहा है। हर जगह सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध है। इससे शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। फूलपुर संसदीय क्षेत्र में माफिया अतीक अहमद के प्रभाव वाले क्षेत्र शहर पश्चिमी में भी मतदाता निर्भीक होकर वोटिंग कर रहे हैं।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। लोकसभा चुनाव के छठें चरण का मतदान शनिवार की सुबह आरंभ हो गया। प्रयागराज में दो संसदीय क्षेत्र इलाहाबाद व फूलपुर में मतदान हो रहा है। इसके साथ प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र में भी वोट डाले जा रहा है। हर जगह सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध है। इससे शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। फूलपुर संसदीय क्षेत्र में माफिया अतीक अहमद के प्रभाव वाले क्षेत्र शहर पश्चिमी में भी मतदाता निर्भीक होकर वोटिंग कर रहे हैं।
प्रयागराज में 47 लाख 10 हजार मतदाता अपना सांसद चुनेंगे। फूलपुर संसदीय क्षेत्र में 20 लाख 67 हजार तो इलाहाबाद में 18 लाख 25 हजार वोटर हैं। प्रयागराज में कुल 1152 वाहनों से रवाना की गईं सभी 4712 पोलिंग पार्टियां। 2241 मतदान केंद्र व 4712 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
जनपद में कुल 2388 बूथों पर वेब कास्टिंग कराई जा रही है, इनमें वेब कैमरे लगे हैं। कुल 386 क्रिटिकल बूथों में 286 बूथ घोषित किए गए हैं वल्नरेबल। मतदान के लिए लगभग 21 हजार के करीब मतदान कार्मिक लगाए गए हैं । वहीं प्रतापगढ़ लोकसभा में 18,33,312 वोटर के कंधों पर यह जिम्मेदारी है।