देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नागरिक अपने कर्तव्यों को निभाए; लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह की राय, पुनीत बालन का काम प्रशंसनीय
भारतीय सेना और ‘पुनीत बालन ग्रुप’के जरिए बना भारत के पहले संविधान गार्डन का उद्घाटन लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह के हाथों हुआ। इस मौके पर ‘पुनीत बालन ग्रुप’ के अध्यक्ष और युवा उद्यमी पुनीत बालन माणिकचंद ऑक्सिरीच व ‘माणिकचंद ग्रुप’ की अध्यक्षा जान्हवी धारीवाल-बालन और दक्षिण महाराष्ट्र व गोवा उप विभाग के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल विक्रांत नाईक उपस्थित थे।
पुणे। भारतीय संविधान ने हम सभी को मुलभूत अधिकार और कर्तव्य दिए है। देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है तो प्रत्येक नागरिक ने संविधान में दिए गए कर्तव्यों का पालन किया तो यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। यह राय जनरल ऑफिसर, कमांडिंग इन चीफ दक्षिण कमांड लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने व्यक्त किए।
भारतीय सेना और ‘पुनीत बालन ग्रुप’के जरिए बना भारत के पहले संविधान गार्डन का उद्घाटन लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह के हाथों हुआ। इस मौके पर ‘पुनीत बालन ग्रुप’ के अध्यक्ष और युवा उद्यमी पुनीत बालन, माणिकचंद ऑक्सिरीच व ‘माणिकचंद ग्रुप’ की अध्यक्षा जान्हवी धारीवाल-बालन और दक्षिण महाराष्ट्र व गोवा उप विभाग के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल विक्रांत नाईक उपस्थित थे।
इस मौके पर बोलते हुए अजय कुमार सिंह ने कहा कि, ‘‘संविधान गार्डन चौक का अनावरण मेरे हाथों हो रहा है, इसकी बेहद खुशी हो रही है। दुनिया में भारत का संविधान विशेष है जिन्होंने संविधान का कांसेप्ट रखा और इसे तैयार किया यह बेहद महत्वपूर्ण काम था। बदलती परिस्थिति के अनुसार इसमें जो बदलाव हुए वह भी महत्वपूर्ण है। प्रत्येक नागरिक को अपने मूलभूत अधिकारों को समझना चाहिए और इसके साथ ही अपने कर्तव्यों का भी निर्वहन करना चाहिए। ऐसा किया तो 2047 तक विकसित देश का सपना पूरा होकर रहेगा।
यह संविधान गार्डन विशेष उपहार है। इसके जरिए नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझेंगे साथ ही संविधान गार्डन जैसे उपक्रम चलाने की आवश्यकता है।