Move to Jagran APP

Optical Illusion: क्या 12 सेकंड में खोज पाएंगे तस्वीर में छिपे 3 अंतर?

वर्सकआउट की तरह ही समय-समय पर दिमाग की एक्सरसाइज भी काफी जरूरी होती है। इससे आपके रीजनिंग और ऑब्जरवेशनल स्किल्स स्ट्रांग होते हैं। आज का ऑप्टिकल इल्यूजन भी काफी खास है। यहां हम आपके लिए एक स्कूल रेस की दो तस्वीरे लेकर आए हैं जिनमें 3 अंतर छिपे हैं। चलिए इन्हें 15 सेकंड में खोजकर दीजिए अपने तेज दिमाग का परिचय।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Published: Thu, 23 May 2024 11:11 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2024 11:11 PM (IST)
Optical Illusion: क्या 12 सेकंड में खोज पाएंगे तस्वीर में छिपे 3 अंतर?

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन एक मजेदार गेम होता है, जिससे आप अपने तेज दिमाग और आंखों का टेस्ट ले सकते हैं। इस माइंड एक्टिविटी का इस्तेमाल दिमाग को तेज और एक्टिव बनाने के लिए किया जाता है। खासतौर से बच्चों के लिए इस तरह की गेम्स काफी फायदेमंद होती है, इससे उनके ब्रेन को फास्ट काम करने की डायरेक्शन मिलती हैं। वैसे हर उम्र के लोगों के लिए ये आई क्यू परीक्षण का बढ़िया विकल्प है। सोशल मीडिया पर आपने भी कई तरह के इल्यूजन देखे होंगे। ऐसे में आज का हमारा चैलेंज भी काफी दिलचस्प है, जिसे ढूंढने में शायद आपके भी पसीने छूट जाएं। आइए जानते हैं कि क्या है आज का ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज।

12 सेकंड में खोजिए '3 अंतर'

आज हम आपके लिए एक खास चैलेंज लेकर आए हैं, शायद इसे सुलझाने में आपको थोड़ी मुश्किल भी हो, लेकिन इस चैलेंज को करने में आपको काफी मजा आने वाला है। आपके सामने एक तस्वीर है, जिसमें दो तस्वीरे हैं। इनमें स्कूली बच्चों की रेस दिखाई दे रही है। एक जैसी दिखने के बावजूद इन दोनों तस्वीरों में तीन अंतर छिपे हैं।

तीन लड़के आपको स्कूल में रेस लगाते हुए दिख रहे हैं। इनमें जो लड़का सबसे आगे है, वह रेस को जीतता हुआ नजर आ रहा है और उसके पीछे वाला लड़का जो रेस में दूसरे नंबर पर है, वह चिल्लाता हुआ दिख रहा है। आखिर में तस्वीर में सबसे पीछे दिखाई दे रहा लड़का रेस ट्रैक पर रोता नजर आ रहा है।

ये सभी चीजें भले ही आपको दोनों तस्वीरों में एक जैसी दिखाई दे रही हो, लेकिन बता दें, कि इनमें तीन अंतर हैं। क्या इन्हें 12 सेकंड में खोजकर दिखा सकते हैं आप? चलिए आपका समय शुरू होता है अब।

12, 11, 10, 9, 8, 7, 6, 5, 4, 3, 2 और 1. क्या आप इनके बीच के 3 अंतर को ढूंढ पाए? अगर हां, तो आपको बहुत-बहुत बधाई और अगर आप नहीं समझ पाए इन दोनों तस्वीरों का फर्क, तो परेशान मत होइए। यहां हम बताते हैं आपको इस गेम का सही जवाब।

ये रहे 3 अंतर

अगर आप दिए गए 12 सेकंड में दोनों तस्वीरों का अंतर नहीं समझ पाए हैं, तो कोई बात नहीं, यहां आप नीचे दी गई तस्वीर में इसका जवाब देख सकते हैं।

Image Source: jagranjosh.com


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.