Katihar News: देवर ने भाभी पर लाठी से कर दिया हमला, गोद में बैठे 9 महीने के मासूम की मौत
बिहार में दरभंगा के बाघमारा पंचायत में घरेलू विवाद में एक देवर ने अपनी भाभी पर लाठी से हमला कर दिया। लाठी महिला के गोद में बैठे नौ साल के बच्चे को लग गई। लाठी की चोट से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाए जाने के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
संवाद सूत्र, मनिहारी (कटिहार)। मनिहारी थाना क्षेत्र के बाघमारा पंचायत अंतर्गत मारालाइन वार्ड तीन में घरेलू विवाद में एक देवर ने अपनी भारी पर लाठी से वार कर दिया। लाठी महिला के गोद में बैठे नौ वर्षीय बच्चे को लग गई। लाठी की चोट से बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, हालांकि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा।
महिला ने घटना के बारे में क्या बताया?
घटना के संबंध में मृतक बच्चे की मां सुशीला देवी ने बताया कि वह अपने बच्चे को गोद में लेकर बैठी थी। इसी बीच उनका देवर सोमर महतो आकर गाली-गलौज करने लगा। गाली-गलौज का विरोध करने पर उसने लाठी से वार कर दिया। लाठी की चोट से गोद में बैठे नौ माह के बच्चे शिवम जख्मी हो गया। लाठी के वार से बच्चे की मां भी जख्मी हो गई।
सदर अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत
स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जख्मी बच्चे को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल ले जाए जाने के दौरान रास्ते में ही मासूम की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात की बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष ने क्या बताया?
घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद पुलिस पदाधिकारियों के साथ पहुंचे तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपित चाचा सोमर महतो को गिरफ्तार कर लिया। मृतक बच्चे का पिता ध्रुव महतो फिलहाल जेल में बंद है।
इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद में देवर ने अपनी भाभी पर लाठी चला दी। लाठी महिला की गोद में बैठे मासूम को लग गई। इलाज के लिए ले जाए जाने के क्रम में जख्मी बच्चे की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: कौन कर रहा मुजरा? PM मोदी ने भरी सभा में किसकी तरफ किया इशारा, यादव समेत इन वर्गों को दिया बड़ा संदेश