Move to Jagran APP

Hapur Crime: देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की, जब महिला ने किया विरोध तो शख्स ने काटा...

पुलिस में दी तहरीर में गांव की महिला ने बताया कि उसका सगा देवर उसपर गंदी नजर रखता आ रहा है। कई बार आरोपित पीड़िता के साथ छेड़छाड़ कर अश्लीलता करता आ रहा है। लोकलाज के कारण पीड़ित ने मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की। पीड़िता के देवर को स्वजन ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

By Kesav Tyagi Edited By: Sonu Suman Published: Sun, 26 May 2024 10:48 PM (IST)Updated: Sun, 26 May 2024 10:48 PM (IST)
हापुड़ में देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

जागरण संवाददाता, हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एक गांव में देवर ने सगी भाभी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर आरोपित ने महिला के दोनों हाथों पर मुंह से काट लिया। महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस में दी तहरीर में थाना देहात क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसका सगा देवर उसपर गंदी नजर रखता आ रहा है। कई बार आरोपित पीड़िता के साथ छेड़छाड़ कर अश्लीलता करता आ रहा है। लोकलाज के कारण पीड़ित ने मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की। पीड़िता के देवर को स्वजन ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन, वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। रविवार को आरोपित ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी

मदद के लिए पीड़िता ने शोर मचा दिया। इसपर आरोपित ने मुंह से महिला के दोनों हाथों पर काट लिया। किसी तरह पीड़िता आरोपित के चंगुल से भाग निकली और अपनी जान बचाई। मामले की जानकारी पीड़िता ने पति को दी। जिसके बाद पति पीड़िता को लेकर थाने पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Buddha Purnima 2024: हर हर गंगे के जयकारों से गूंज उठी गंगानगरी, लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.