Rajasthan: जयपुर में पुलिस थाने के पास मिला एक व्यक्ति का लहूलुहान हालत में शव, जांच में जुटी पुलिस
राजस्थान की राजधानी जयपुर के कानोता पुलिस थाने के निकट एक व्यक्ति का शव मिला है। शव लहूलुहान हालत में एक ठेले पर पड़ा हुआ था। रविवार सुबह करीब पांच बजे लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय बृजमोहन के रूप में हुई है। मृतक के शरीर में कई जगह पर धारदार हथियारों से हमले के निशान मिले हैं।
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के कानोता पुलिस थाने के निकट एक व्यक्ति का शव मिला है। शव लहूलुहान हालत में एक ठेले पर पड़ा हुआ था। रविवार सुबह करीब पांच बजे लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय बृजमोहन के रूप में हुई है।
शरीर पर मिले चोट के निशान
मृतक के शरीर में कई जगह पर धारदार हथियारों से हमले के निशान मिले हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के हाथ पर नाम लिखा होने के कारण उसके नाम की पहचान की गई। उसके बारे में अधिकारी जानकारी की जा रही है। हत्या किसने की यह भी पता लगाकर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।