Move to Jagran APP

Misa Bharti की नैया पार लगाएंगे Arvind Kejriwal! लालू यादव ने खेल दिया बड़ा दांव, 25 मई के बाद...

पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहीं मीसा भारती को अब केजरीवाल से बहुत उम्मीदें हैं। दरअसल भाजपा के उम्मीदवार रामकृपाल यादव के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 मई को बिक्रम में सभा करने वाले हैं। प्रधानमंत्री की सभा के काट में राजद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुलाने वाला है। 2019 के चुनाव में मीसा भारती के पक्ष में राहुल गांधी आए थे।

By Jitendra Kumar Edited By: Rajat Mourya Published: Thu, 23 May 2024 07:59 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2024 07:59 PM (IST)
Misa Bharti की नैया पार लगाएंगे Arvind Kejriwal! लालू यादव ने खेल दिया बड़ा दांव, 25 मई के बाद...

जितेंद्र कुमार, पटना। पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव को हैट्रिक लगाने से रोकने के लिए लालू परिवार नए-नए प्रयास कर रहा है। लगातार तीन चुनावों में लालू परिवार को हार का सामना करना पड़ा है। इस बार राजद प्रत्याशी मीसा भारती के पक्ष में वोटरों को गोलबंद करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य प्रचार के लिए उतर गई हैं।

क्षेत्रीय नेताओं को पाटलिपुत्र से मौका नहीं मिलने के कारण असंतोष का भाव से भाजपा को लाभ की उम्मीद बढ़ी है। पालीगंज के माले विधायक नालंदा चले गए हैं तो बिक्रम से कांग्रेस के विधायक रहे सिद्धार्थ सिंह भाजपा के साथ हो गए हैं।

दानापुर के प्रतिनिधि मैदान में नहीं दिखते हैं। भाजपा के उम्मीदवार रामकृपाल यादव के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 मई को बिक्रम में सभा करने वाले हैं। प्रधानमंत्री की सभा के काट में राजद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुलाने वाला है। 2019 के चुनाव में मीसा भारती के पक्ष में राहुल गांधी आए थे।

पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में सातवें चरण में होने वाले चुनाव में महागठबंधन में शामिल भाकपा माले के कैडर वोट से बढ़त मिलने की उम्मीद से राजद राहत महसूस कर रहा है। भाजपा को बिक्रम से कांग्रेस के विधायक का साथ मिलने से 2019 की तुलना में वोट में निर्णायक बढ़त की आस है।

2014 में पाटलिपुत्र सीट का बढ़ा महत्व

नए परिसीमन से 2009 में गठित पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र जदयू और पटना साहिब भाजपा के हिस्से में था। पाटलिपुत्र सीट पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और जदयू के रंजन यादव के बीच मुकाबला हुआ। जदयू के रंजन यादव विजयी हुए। 2014 में इस सीट का महत्व बढ़ा, क्योंकि राजद छोड़कर रामकृपाल यादव भाजपा में शामिल हो गए।

इस सीट पर मनेर के राजद विधायक भाई वीरेंद्र प्रबल दावेदार थे। राजद ने लालू सुप्रीमो की बड़ी बेटी मीसा भारती को मैदान में उतार दिया। मीसा भारती लगातार दो बार हार का सामना कर चुकी हैं। 2019 के चुनाव परिणाम आने के बाद मीसा भारती ने राज्य सभा सदस्य के रूप में विकास योजनाओं की अनुशंसा रद करने की अनुशंसा डीएम से कर दी थी।

2019 का चुनाव परिणाम रोमांचक

पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र का परिणाम रोमांचक रहा है। 2019 के चुनाव में राजद के मीसा भारती 11 वें चक्र तक बढ़त बनाए रही थी। 2014 में सातवें चरण के बाद मीसा भारती पिछड़ती चली गई थी। छह विधानसभा में बिक्रम, दानापुर और फुलवारीशरीफ से भाजपा को जीत के लिए निर्णायक बढ़त देते आ रहा है। राजद को मनेर, मसौढ़ी और पालीगंज में बढ़त देता है।

ये भी पढ़ें- नीतीश-तेजस्वी फिर होंगे एक? बिहार CM ने BJP कैंडिडेट के सामने कर दिया बड़ा एलान; सियासत तेज

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: सत्ता हासिल करने का क्या है भाजपा का प्लान? Tejashwi Yadav ने लगाया बड़ा आरोप


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.