Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: दूसरे दलों से आने वाले 30 फीसदी नेताओं को भाजपा का टिकट, जानिए इस पर क्या बोले जेपी नड्डा

Lok Sabha Election 2024 भारतीय जनता पार्टी इस बार 435 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। अन्य सीटों पर उसके सहयोगी मैदान में उतरे हैं। खास बात यह है कि लगभग 30 फीसदी टिकट भाजपा ने अन्य दलों से आने वाले नेताओं को दिए हैं। यही वजह है कि भाजपा पर कांग्रेसीकरण के आरोप लग रहे हैं। जानिए इस सवाल पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने क्या कहा...

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Published: Sun, 19 May 2024 11:19 AM (IST)Updated: Sun, 19 May 2024 11:19 AM (IST)
लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा। (फाइल फोटो)

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 30 फीसदी टिकट कांग्रेस और अन्य दलों से आने वाले नेताओं को दिया है। ऐसे में भाजपा पर कांग्रेसीकरण के आरोप लग रहे हैं। इस बार भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुलकर अपनी बात रखी और उन्होंने कहा कि हमने सभी को नापतौल कर ही लिया है। हम विचारधारा से समझौता नहीं करते हैं। कांग्रेसीकरण का तो सवाल ही नहीं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रत्याशी के विवादित बोल- पंजाब पर कब्जा कर रहे यूपी और बिहार के लोगों को रोकना जरूरी, इन्हें नौकरी व वोट का अधिकार न मिले

इस वजह से पार्टी में शामिल किया

नड्डा ने कहा कि जो आए वह हमारे हो गए हैं। पार्टी को आगे बढ़ाने और विस्तार करने के लिए लोगों को शामिल किया है। इसमें तीन चीजों की चिंता करनी पड़ती है। पहला विचारधारा से समझौता न हो। दूसरा यह है कि कैडर डिस्टर्ब न हो और तीसरा जनता के बीच पार्टी की पहुंच बढ़े। सभी को हमने नापतौल कर लिया है।

भाजपा में ज्यादा सहज महसूस करते नेता

दूसरे दलों से आने वाले नेता कहते हैं कि वे भाजपा में ज्यादा सहज हैं। वहीं पार्टी भी सभी को आत्मसात कर लेती है। पार्टी में आने वाले सभी नेताओं से लगातार बातचीत करते रहते हैं। राहुल गांधी कांग्रेस में दो साल तक दर्शन नहीं देते हैं। यही वजह है कि कांग्रेस से आने वाले नेता भाजपा में अधिक सहज महसूस करते हैं।

यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम चन्नी का बड़ा आरोप- पंजाब का पानी हरियाणा को देने की तैयारी कर रही आप, पढ़ें विशेष बातचीत में और क्या कहा


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.