विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रिटेन ने पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश को रेड लिस्‍ट में डाला, यहां से किसी के भी आने पर प्रतिबंध

By Kamal VermaEdited By:
Published: Fri, 02 Apr 2021 05:10 PM (IST)Updated: Fri, 02 Apr 2021 11:06 PM (IST)

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए ब्रिटेन ने पाकिस्‍तान से आने वाले किसी भी यात्री के देश में ...और पढ़ें

पाकिस्‍तान, बांग्‍लोदश, केन्‍या को ब्रिटेन ने रेड लिस्‍ट में डाला
पाकिस्‍तान, बांग्‍लोदश, केन्‍या को ब्रिटेन ने रेड लिस्‍ट में डाला

लंदन (एजेंसी)। ब्रिटेन में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के मद्देनजर पाकिस्‍तान, फिलीपींस, केन्‍या और बांग्‍लादेश से आने वाले यात्रियों के देश में घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये प्रतिबंध 9 अप्रैल की सुबह 4 बजे से लागू हो जाएगा। सरकार की तरफ से इन देशों को रेड लिस्‍ट में डाला गया है। आपको बता दें कि इस लिस्‍ट में पहले से ही कुछ देश शामिल हैं। सरकार ने ये फैसला इन देशों में बढ़ते मामलों के मद्देनजर लिया है।

सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि जो भी कोई दस दिन पहले भी इन देशों में गया होगा उसको ब्रिटेन में घुसने नहीं दिया जाएगा। हालांकि ये नियम ब्रिटेन और आयरिश पासपोर्ट रखने वालों पर लागू नहीं होगा। इसके अलावा उन पर भी ये नियम लागू नहीं होगा जिन्‍हें ब्रिटेन में रहने का अधिकार है। लेकिन यदि ये भी ब्रिटेन में आते हैं तो इन्‍हें भी होटल में दस दिनों के लिए क्‍वारंटीन होना होगा। क्‍वारंटीन में रहते हुए ही यात्रियों के दो बार टेस्‍ट किए जाएंगे। इस रिपोर्ट में नेगेटिव आने के बाद भी उन्‍हें दस दिनों का क्‍वारंटीन का समय पूरा करना ही होगा।

आदेश में ट्रेवल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि ब्रिटेन आने वाले लोग पहले अच्‍छी तरह से चीजों को जान और समझ लें। आपको बता दें कि ब्रिटेन ने बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर पहले से ही करीब 40 देशों के यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रखा है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि यदि जरूरत न हो तो लोग विदेश यात्रा पर जाने से परहेज करें। अधिकारियों को बिना की जरूरी कारण के विदेश यात्रा करने वालों पर सरकार की तरफ से 5 हजार पाउंड का जुर्माना लगाने का आदेश पहले से ही दिया जा चुका है। इस नए आदेश को भी इसी माह लागू होना है। इसको कोरोना वायरस की रोकथाम को बनाए नए नियमों में शामिल किया गया है।

ब्रिटेन में आने वाले दिनों में आ रही ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों को लेकर लोगों के मन में काफी असमंजस है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का कहना है कि लोगों में असमंजस है कि क्‍या होगा। हालांकि उन्‍होंने कहा है कि इसके बाद में 5 अप्रैल को बता दिया जाएगा। लोगों में सरकार के फैसले को जानने के लिए उतावलापन दिखाई दे रहा है। बीबीसी के मुताबिक अगले सप्‍ताह से देश छोड़ने वालों पर भी नए नियम के तहत जुर्माना लगाया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।