यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सं. नवजात की मौत का जायजा लेने पहुंची यूनिसेफ की टीम

संवाद सूत्र, मालदा : बीते 24 घंटों के दौरान मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में और छह नवजात बच्चों की मौत हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, राज्य स्वास्थ्य विभाग व छह सदस्यीय यूनिसेफ की टीम ने मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पहुंचकर वहां का जायजा लिया। इस टीम ने पहले अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक की जिसके बाद प्रसूति व शिशु विभाग का निरीक्षण किया। बच्चों के अभिभावक व अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के साथ भी टीम के सदस्यों ने बातचीत की। इस दौरान जहां मरीजों ने अस्पताल के ढांचे व चिकित्सकीय सेवा को लेकर कई शिकायतें की। इस प्रतिनिधि दल के सदस्य हरिश चालानी ने बताया कि पूरी रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी जाएगी। इधर, इस स्थिति में शिशु विभाग में और 25 बेड बढ़ाने व अतिरिक्त नर्सिग स्टाफ रखने के निर्देश राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दिए हैं। मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डा. एमए राशिद ने यह जानकारी दी है।
