विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मालदा में नवजात की मौत का सिलसिला जारी, पांच और मरे

By Edited By:
Published: Mon, 14 Jul 2014 08:40 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, मालदा : मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नवजात बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटों में और पांच नवजात बच्चों की मौत हो गई। मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में लगातार नवजात की मौत की घटना को लेकर सोमवार को आनन-फानन में अस्पताल प्रबंधन के साथ रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन कृष्णेन्दु नारायण चौधरी ने बैठक की। लगातार एक घंटे तक बैठक के बाद उन्होंने बताया कि मृत नवजात बच्चों के रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। चाइल्ड वार्ड में विशेष निगरानी के लिए कहा गया है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त चिकित्सक की तैनाती की जाएगी। इधर, मृत नवजात बच्चों के परिवार के लोगों की शिकायत है कि चिकित्सकों की निगरानी की कमी है। इसे लेकर कुछ कहने पर क‌र्त्तव्य में तैनात नर्स खराब व्यवहार करते हैं। हालांकि सोमवार को नवजात की मौत को लेकर कोई हंगामा नहीं हुआ। बीते तीन दिनों में इसे लेकर 17 नवजात बच्चों को मौत हुई। हालांकि मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डा. एमए रशीाद ने इस आरोप से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि इन नवजात बच्चों को सांस लेने में तकलीफ व कम वजन की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने हर संभव प्रयास किया। इलाज में लापरवाही की शिकायत सही नहीं है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।