यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मालदा मेडिकल कालेज में नौ शिशुओं की मौत

48 घंटे में मृत शिशु न्यूमोनिया व सांस की तकलीफ से थे पीड़ित
मालदा, संवादसूत्र : बीते 48 घंटे में मालदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए लाए गए नौ शिशुओं की मौत हो गई। मृत बच्चों की उम्र नवजात से लेकर एक वर्ष के बीच बताई गई है। कॉलेज के सूत्र के मुताबिक ये बच्चे न्यूमोनिया और सांस की तकलीफ से पीड़ित थे। ये बच्चे मालदा जिले के निवासी थे। इलाज में लापरवाही की कोई शिकायत नहीं मिली है। विदित एक साल में मालदा मेडिकल कॉलेज में शिशु मरीजों की मौत अखबारों की सुर्खियां बनी हुई हैं। मेडिकल कॉलेज के सूत्र ने बच्चों की मौत पर कोई मंतव्य करने से इंकार किया है। वहीं, राज्य के पर्यटन मंत्री कृष्णेंदु नारायण चौधरी ने कहा कि पिछले दिनों की तुलना में शिशु मरीजों की हालत बेहतर है। चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहे हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
