यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मालदा अस्पताल में छह नवजात की मौत

मालदा, संवाद सूत्र : मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में बुधवार की रात से गुरुवार सुबह तक छह नवजात की मौत हो गई। इन नवजातों को सांस लेने में तकलीफ व निमोनिया होने की शिकायत पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कड़ाके की शीत लहरी होने के कारण ये नवजात बीमार थे। हालांकि नवजात की मौत को लेकर इलाज में लापरवाही की कोई शिकायत नहीं मिली है। मालदा मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डा. एमए रशीद ने बताया कि इलाज का भरसक प्रयास किया जा रहा है। मालदा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. उज्ज्वल भद्र ने बताया कि ठंड से बीमार होने की आशंका से नवजातों को भर्ती कराया गया था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
