Bengal Election Dates: पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में होगा मतदान, 2 मई को होगी काउंटिंग
Bengal Chunav Date बंगाल में आठ चरणों में चुनाव होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील आरोड़ा ने प्रेस वार्ता में यह साफ कर दिया है। चुनाव तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई।
कोलकाता, राज्य ब्यूरो। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में आखिरकार आज चुनावी तारीखों का एलान हो गया है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार शाम 4:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई इसमें तारीखों का ऐलान किया। बंगाल में आठ चरणों में चुनाव होगा बता दें कि बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच जबरदस्त संग्राम छिड़ा हुआ है। आइए जानते हैं बंगाल में किस चरण में कब मतदान होगा।
आठों चरणों की तारीख घोषित
पहला चरण | 27 मार्च |
दूसरा चरण | 1 अप्रैल |
तीसरा चरण | 6 अप्रैल |
चौथा चरण | 10 अप्रैल |
पांचवांं चरण | 17 अप्रैल |
छठा चरण | 22 अप्रैल |
सातवां चरण | 26 अप्रैल |
आठवां चरण | 29 अप्रैल |
UPDATES:-
- मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील आरोड़ा ने बताया कि चुनाव आयोग ने इससे पहले कोरोना में बिहार में चुनाव कराया था वहां कोरोना के नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया था। वहीं, इस बार बंगाल में चुनाव होने जा रहे हैं। इसलिए आयोग इस बार भी चुनाव में कोरोना की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया जाएगा। वोटरों की सुरक्षा पूरी तरह खयाल रखा जाएगा।
- पश्चिम बंगाल में अजय नाईक पर्यवेक्षक होंगे। चुनाव मतदान के समय को एक घंंटा बढ़ाया गया है। चुनाव काम में जुटे कर्मचारियों का कोरोना टीकाकरण किया जाएगा।
- उन्होंने तारीखों का एलान करते हुए बताया कि पहला चरण- 27 मार्च, दूसरा चरण- 1 अप्रैल, तीसरा चरण - छह अप्रैल , चौथा चरण- 10 अप्रैल, पांचवां चरण- 17 अप्रैल, छठा चरण- 22 अप्रैल, सातवां चरण- 26 अप्रैल, आठवां चरण- 29 अप्रैल को होगा। मतगणना दो मई को होगी।
वहीं, चुनाव तारीखों की घोषणा के साथ ही इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई। यानी कानून व्यवस्था सहित अन्य सभी प्रशासनिक शक्तियां चुनाव आयोग के हाथों में आ गई। बंगाल में चुनावी तारीखों का एलान के साथ सियासी गहमागहमी और बढ़ गई। अब केंद्रीय स्तर के नेताओं के बंगाल आने का सिलसिला और तेज हो जाएगा।
भाजपा सूत्रों के अनुसार मार्च से प्रचार में धड़ाधड़ भाजपा के केंद्रीय स्टार नेताओं की टोली उतरेगी। मालदा में अमित शाह व योगी आदित्यनाथ की जनसभा होगी। जानकारी हो कि चुनाव प्रचार में तेजी लाने के लिए भाजपा 3 हेलीकॉप्टरों की व्यवस्था कर रही है। एक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के इस्तेमाल के लिए और बाकी में अन्य। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने कहा- जितनी जल्दी चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उतनी जल्दी तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेंगी। सुब्रत मुखर्जी ने कहा हम जल्द से जल्द चुनाव के पक्ष में हैं।
गौरतलब है कि इन पांचों राज्यों में से खासकर बंगाल पर पूरे देश की नजर है। बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच इस बार जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। बंगाल का रण जीतने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लगातार बंगाल का दौरा कर रहे हैं। यानी भाजपा का शीर्ष नेतृत्व बंगाल फतह करने के लिए मोर्चा संभाले हुए हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा सीटें
कुल विधानसभा सीटें : 294
बहुमत का आंकड़ा : 148
लोकसभा सीटें : 42
राज्यसभा सीटें : 16
चुनाव का संभावित समय : अप्रैल 2021
2. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव - 2016 की स्थिति
पार्टी - सीट
तृणमूल कांग्रेस (AITC)- 211, कांग्रेस (INC) - 44, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM)- 26, भाजपा (BJP)- 03, रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी(RSP)- 03, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (GJM)- 03, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB)- 02, कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)- 01, निर्दलीय- 01, कुल- 294
3. पश्चिम बंगाल विधानसभा की मौजूदा स्थिति
पार्टी - सीट
राज्य सरकार के पास सीटें -211, तृणमूल कांग्रेस (AITC) - 209, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (GJM) - 02, विपक्ष के पास सीटें - 46, कांग्रेस (INC)- 23, मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी (CPIM)-19, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB)- 02, रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP)- 02, अन्य- भाजपा (BJP)- 27, रिक्त सीटें-10, कुल-294
(पिछले विधानसभा चुनावों के बाद हुए उपचुनावों में सीटों का आंकड़ा बदला है।)
4. पश्चिम बंगाल में लोकसभा सांसदों की वर्तमान स्थिति
पार्टी - सीट
तृणमूल कांग्रेस- 22, भाजपा- 18, कांग्रेस- 02,
(नोट - राज्य में लोकसभा की कुल 42 सीटें हैं।)
5. पश्चिम बंगाल में राज्यसभा सदस्यों की वर्तमान स्थिति
पार्टी - सीट
तृणमूल कांग्रेस-13, कांग्रेस- 02, सीपीआईएम- 01,
(नोट - पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की कुल 16 सीटें हैं।)
6. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2016 : एक नजर
चरण तिथि - विस सीटें- मतदान हुआ
1. 4 अप्रैल 2016 - 18 - 84.22
1(b). 11 अप्रैल 2016- 31 - 83.73
2. 17 अप्रैल 2016, 56- 83.05
3. 21 अप्रैल 2016, 62- 82.28
4. 25 अप्रैल 2016, 49 - 81.25
5. 30 अप्रैल 2016, 53- 81.66
6. 5 मई 2016, 25- 86.76
7. पश्चिम बंगाल - जिलावार विधानसभा सीटें
जिला - विस सीट
उत्तर 24 परगना (North 24 Parganas)- 33, दक्षिण 24 परगना (South 24 Parganas)- 31, मुर्शिदाबाद (Murshidabad)- 22, हुगली (Hooghly)- 18, नाडिआ (Nadia), 17 हावड़ा (Howrah)-16, बर्धमान (Purba Bardhaman)- 16, पूरब मेदिनीपुर (Purba Medinipur)-16, पश्चिम मेदिनीपुर (Paschim Medinipur)-15, बांकुरा (Bankura)-12, मालदा (Malda)-12, बीरभूम (Birbhum) -11, कोलकाता (Kolkata)-11, पश्चिम बर्धमान (Paschim Bardhaman)- 10, उत्तर दीनाजपुर (Uttar Dinajpur)- 10, कूच बिहार (Cooch Behar)- 09, पुर्लिया (Purulia)- 09, जलपाईगुड़ी (Jalpaiguri)- 08, दक्षिण दीनाजपुर (Dakshin Dinajpur)- 06, दार्जिलिंग (Darjeeling)- 05, आलिपुरद्वार (Alipurduar)- 05, झारग्राम (Jhargram)- 04, कलिंपोंग (Kalimpong)- 01, कुल - 23 जिले