Move to Jagran APP

भाजपा-तृणमूल में संघर्ष, छह घायल

भाजपा का आरोप है कि उसकी नुक्कड़ सभा को बाधित करने लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने हमला किया।

By Babita KashyapEdited By: Published: Wed, 17 May 2017 09:26 AM (IST)Updated: Wed, 17 May 2017 09:26 AM (IST)
भाजपा-तृणमूल में संघर्ष, छह घायल

कोलकाता, जागरण संवाददाता। हुगली जिले के बंडेल में भाजपा व तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान डंडे एवं बांस से प्रहार किए गए। मंगलवार को कांजीडांगा में हुई इस मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। उन्हें इमामबाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर दोनों दलों ने एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगाया है। भाजपा का आरोप है कि उसकी नुक्कड़ सभा को बाधित करने लिए सत्तारूढ़ तृणमू ल कांग्रेस के लोगों ने हमला किया। उसके कार्यकर्ताओं को पीटा गया एवं वाहनों में तोडफ़ोड़ की गई।

loksabha election banner

इसके खिलाफ भाजपा की ओर से स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। हुगली जिला भाजपा अध्यक्ष भास्कर भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि चुंचुंड़ा के विधायक असीत मजुमदार ने अपने दल के करीब 100 लोगों से भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कराया। इसके पहले स्थानीय जिला भाजयुमो नेता सुरेश साव पर हमला किया गया था। हमले में भाजपा के चार कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। 

उन्हें इमामबाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के विरोध में भाजपा ने जीटी रोड पर अवरोध किया। उस समय भी उन पर हमला किया गया। भास्कर ने कहा कि भाजपा के बढ़ते जनाधार से तृणमूल भयभीत है। इसलिए सभाओं एवं कार्यक्रमों को बाधित कर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं। हुगली जिला ट्रेडर्स सेल के संयोजक राकेश कुमार भालोटिया ने दल के कार्यकताओं पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सत्तारूढ़ दल पर हिंसा की राजनीति करने का अरोप लगाया।

दूसरी तरफ, तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को गलत बताया है। विधायक का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन के नाम पर आवाजाही बाधित कर रहे थे। तृणमूल कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया था। जनता भी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। विधायक के अनुसार मारपीट की कोई घटना नहीं हुई है, जबकि सूत्रों का कहना है कि मारपीट में दो तृणमूल कार्यकर्ता थी घायल हुए हैं। 

 

यह भी पढ़ें: राज्य के विकास को सरकार तत्पर : मानस

यह भी पढ़ें: कांग्रेस व माकपा ने मतगणना के बहिष्कार का लिया निर्णय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.