Move to Jagran APP

राज्य के विकास को सरकार तत्पर : मानस

दुर्गापुर : बड़जोड़ा ब्लॉक तृकां का सम्मेलन बड़जोड़ा हाई स्कूल मैदान में हुआ। जिसमें काफी संख्या में तृक

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 May 2017 01:02 AM (IST)Updated: Wed, 17 May 2017 01:02 AM (IST)
राज्य के विकास को सरकार तत्पर : मानस

दुर्गापुर : बड़जोड़ा ब्लॉक तृकां का सम्मेलन बड़जोड़ा हाई स्कूल मैदान में हुआ। जिसमें काफी संख्या में तृकां कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मौके पर मुख्य रूप से तृकां विधायक मानस भुईंया मौजूद थे। उन्होंने राज्य सरकार के विकास कार्यों से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। वहीं केंद्र की भाजपा व वाम दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज तृकां की सरकार पूरे राज्य के विकास के लिए काम कर रही है। हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा जा रहा है। हर क्षेत्र में विकास हो रहा है चाहे वह कृषि हो, स्वास्थ्य हो या शिक्षा। वाममोर्चा के 34 वर्ष के शासनकाल में जो कार्य नहीं हुआ, वह कार्य तृकां की सरकार ने कुछ वर्षों में कर दिखाया है। इस इलाके में पानी की समस्या थी, उसे भी सरकार धीरे-धीरे दूर कर रही है। कई इलाकों में लोगों को स्वच्छ पानी मिल रहा है। इस कारण कार्यकर्ताओं को विकास योजनाओं के बारे में जनता को अवगत करवाना होगा। केंद्र की भाजपा सरकार अपने एक भी वादे को पूरा नहीं कर पा रही है। केवल जनता को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। केवल धर्म के नाम पर समाज में अशांति की कोशिश हो रही है। जिसका जवाब राज्य की जनता उसे देगी। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष अरूप चक्रवर्ती, ब्लॉक अध्यक्ष आलोक मुखर्जी आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.