यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कलाईकुंडा में डेंगू से गई युवक की जान
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर शहर के बाद डेंगू के रोग ने

संवाद सहयोगी, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर शहर के बाद डेंगू के रोग ने आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। शनिवार को खड़गपुर लोकल थाना क्षेत्र के कलाईकुंडा में एक और युवक की मौत डेंगू से हो गई।
मृतक का नाम विप्लव प्रतिहार (20) है। वह कलाईकुंडा के नजदीक शोभापुर का रहने वाला था। हालांकि कार्य के सिलसिले में उसका ज्यादातर समय वायुसेना केंद्र कलाईकुंडा में बीतता था। वह वहां कैजुअल श्रमिक के तौर पर कार्य करता था। कुछ दिन से उसे ज्वर था। समस्या बढ़ने पर उसे राजकीय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति न सुधरने पर उसे मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। इस घटना ने स्वास्थ्य महकमे के साथ ही शहर के लोगों में भी हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होने के बाद ही स्वास्थ्य महकमे की एक टीम प्रतापपुर पहुंची और लोगों से घटना की जानकारी प्राप्त की। खड़गपुर के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवाशीष पाल ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही कार्यक्रम तय कर प्रभावित गांवों में बचाव अभियान चलाया जाएगा।
