विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठेका मजदूरों की हड़ताल आज से

By Edited By:
Published: Mon, 13 Feb 2017 06:50 PM (IST)Updated: Tue, 14 Feb 2017 01:12 AM (IST)

संवाद सहयोगी, खड़गपुर : दपू रेलवे अंतर्गत खड़गपुर रेल मंडल में काम करने वाले रेलवे के करीब 10 हजार ठेक

ठेका मजदूरों की हड़ताल आज से
ठेका मजदूरों की हड़ताल आज से

संवाद सहयोगी, खड़गपुर : दपू रेलवे अंतर्गत खड़गपुर रेल मंडल में काम करने वाले रेलवे के करीब 10 हजार ठेका मजदूर आज से काम बंद हड़ताल करेंगे। हड़ताल का आह्वान तीन ट्रेड यूनियन एटक, सीटू व इंटकक की ओर से किया गया है। मजदूरों को न्यूनतम सरकारी मजदूरी देने की मांग पर रेलवे के ठेकेदारों के साथ मजदूर संगठनों के बीच कोई समझौता न होने की वजह से हड़ताल का आह्वान किया गया है। मजदूर संगठनो ने मांगों को स्वीकार न किए जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी है। वाम ट्रेड यूनियन एटक के जिला सचिव विप्लव भट्ट ने कहा कि रेलवे के ठेकेदारों के साथ मजदूर संगठनों के बीच हुए समझौते की मियाद दिसंबर 2016 में खत्म हो गई थी। हम लोग मजदूरों को रेलवे के गैंगमैन के समान ही मजदूरी देने की मांग कर रहे हैं, जिसे रेलवे के ठेकेदार स्वीकार नहीं कर रहे हैं। नए समझौते के लिए भी ठेकेदार आगे नहीं आ रहे हैं। इसकी वजह से बाध्य होकर हम लोगों को हड़ताल का आह्वान करना पड़ा है। वहीं सीटू नेता अनिल दास ने कहा कि यदि रेलवे के ठेका मजदूरों की मांगें नहीं मानी गई, तो फिर बाध्य होकर हम लोगों को अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान भी करना पड़ सकता है। इधर रेलवे के ठेका मजदूरों की मंगलवार से होने वाली हड़ताल को लेकर बोगदा में मंगलवार को मजदूरों को लेकर मजदूर संगठनों की ओर से प्रदर्शन करने की योजना भी बनाई गई है। हड़ताल की अवस्था में रेलवे में विकास से सम्बंधित काम-काज पर बुरा असर पड़ने की संभावना भी जताई जा रही है।