विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस से अब तक प्रखंड क्षेत्र में दो की मृत्यु

By Edited By:
Published: Fri, 31 Jul 2015 06:32 PM (IST)

संवाद सूत्र, नागराकाटा : इंसेफ्लाइटिस से नागराकाटा प्रखंड क्षेत्र के आंगराभासा दो नंबर ग्राम पंचायत

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, नागराकाटा : इंसेफ्लाइटिस से नागराकाटा प्रखंड क्षेत्र के आंगराभासा दो नंबर ग्राम पंचायत अंतर्गत उत्तर नूनखावा डांगा में एक महिला की मृत्यु हो गई। बुधवार की रात को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में 62 वर्षीया प्रभा दास नामक महिला की मृत्यु हो गई। इन्हें लेकर नागराकाटा प्रखंड क्षेत्र में अब तक दो मरीजों की मौत इंसेफ्लाइटिस ज्वर से हो गई। स्थानीय सूत्र के अनुसार प्रभा दास नामक इस महिला को बदन में खींचाव, तेज बुखार व अन्य लक्षणों के साथ जलपाईगुड़ी और उसके बाद सिलीगुड़ी स्थित नर्सिग होम में भर्ती कराया गया। उसके बाद हाल ही में उन्हें उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज-अस्पताल ले जाया गया था। उत्तर नूनखावा डांगा गांव के निवासी एवं श्

ि ाक्षक मिठुन राय ने कहा कि उनके गांव में इंसेफ्लाइटिस से मरीजों की मृत्यु की घटना से लोगों में दहशत है। पंचायत समिति के सभापति हेमंत राय ने कहा कि एईएस से एक महिला की मृत्यु हुई है। लेकिन इस घटना से दहशत में आने से उन्होंने लोगों को सावधान किया है।