यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कालचीनी से दो की जापानी ज्वर से मौत
जयगांव : कालचीनी प्रखंड में इंसेफ्लाइटिस ज्वर से दो मरीजों की मौत हो गई। इस तरह से बीते जनवरी से लेक

जयगांव : कालचीनी प्रखंड में इंसेफ्लाइटिस ज्वर से दो मरीजों की मौत हो गई। इस तरह से बीते जनवरी से लेकर अब तक अलीपुरद्वार जिले में तीन मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। हालांकि कालचीनी प्रखंड में पहला मामला होने से स्थानीय लोगों में दहशत है। अलीपुरद्वार जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजा साहा ने बताया कि कालचीनी क्षेत्र के जारा गिरी तिर्की 62 को इंसेफ्लाइटिस का लक्षण मिलने के बाद उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज-अस्पताल को रेफर किया गया था। लेकिन मरीज की मौत वहां ले जाने के दौरान रास्ते में ही हो गई। उधर, कालचीनी प्रखंड अंतर्गत दलसिंहपाड़ा की रण बहादुर बस्ती की रीता भुजेल 30 की भी मृत्यु इंसेफ्लाइटिस से बीते गुरुवार को ही हो चुकी थी।
अलीपुरद्वार जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजा साहा ने बताया कि अलीपुरद्वार जिले में तीन मरीजों की मौत इंसेफ्लाइटिस से हो चुकी है।
