विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जापानी इंसेफ्लाइटिस से एक की मौत, दूसरा भर्ती

By Edited By:
Published: Fri, 10 Jul 2015 06:38 PM (IST)

फोटो= जिला स्वास्थ्य विभाग पर लगा तथ्यों को छिपाने का आरोप -सांसद ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक

News Article Hero Image

फोटो= जिला स्वास्थ्य विभाग पर लगा तथ्यों को छिपाने का आरोप

-सांसद ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी : जिले में जापानी इंसेफ्लाइटिस बुखार से एक मरीज की मौत हो गई जबकि एक अन्य मरीज सदर अस्पताल के आइसीयू में भर्ती हैं। शुक्रवार की सुबह दस बजे सुकुमार बर्मन 28 नामक युवक की मौत हो गई जबकि प्रवाल राय 50 सदर अस्पताल के आइसीयू में भर्ती हैं। इनके स्वाब के नमूने की जांच में जापानी इंसेफ्लाइटिस के विषाणु पाये गए हैं। शुक्रवार को सदर अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान जलपाईगुड़ी के सांसद एवं रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष विजय चंद्र बर्मन ने यह जानकारी दी। इस बीमारी के खिलाफ हालांकि जिला स्वास्थ्य विभाग ने जागरुकता अभियान की पहल नहीं की लेकिन युवा तृणमूल कांग्रेस की ओर से इसे शुरु किया गया है।

उल्लेखनीय है कि जलपाईगुड़ी सदर प्रखंड अंतर्गत पांगा प्लेन घाटी के निकट डोबापाड़ा के किसान सुकुमार बर्मन बीते पांच जुलाई को कुमारग्राम स्थित अपने ससुराल गए थे। वहीं पर उन्हें बुखार हो गया। उनके ससुर ब्रजेंद्र नाथ बर्मन ने बताया कि सात जुलाई को सुकुमार बर्मन को बुखार के साथ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद शुक्रवार की सुबह उनकी मृत्यु हो गई। उधर, पांगा के साहेबबाड़ी के एक अन्य किसान प्रवाल राय 50 को भी बुखार के साथ सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। उनके स्वाप की जांच में इंसेफ्लाइटिस पाजिटिव रिपोर्ट मिली है। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उनके पुत्र पुलक राय ने बताया कि शरीर में खिंचाव के साथ पिता को बुखार आया था। इस रोज जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल का सांसद विजय चंद्र बर्मन ने औचक निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक उन्होंने आइसीयू का जायजा लिया। प्रेस के प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि सुकुमार बर्मन की इंसेफ्लाइटिस के ज्वर से पीडि़त होकर मृत्यु हुई है। प्रवाल राय का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग हालात पर नजर रखे हुए है। मरीज का इलाज किया जा रहा है। उधर, आरोप लगा है कि जिला स्वास्थ्य विभाग जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही मिले तथ्यों को दबा गया है। उस समय सीएमओ डॉ. प्रकाश मिर्धा ने मीडिया को कोई तथ्य देने से साफ मना कर दिया था। सांसद विजय चंद्र बर्मन ने तथ्यों को दबाने के आरोप के बाबत कोई मंतव्य नहीं किया। वहीं, जिला स्वास्थ्य विभाग ने जागरुकता अभियान शुरु नहीं किया है लेकिन युवा तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं 11 नंबर वार्ड के पार्षद ने अपने इलाके में जागरुकता अभियान शुरु कर दिया है। वे अध्यक्ष पार्षद भी हैं।