विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ज्वर के प्रकोप में आई कमी : बीएमओ

By Edited By:
Published: Mon, 04 Aug 2014 12:21 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

नागराकाटा : इंसेफ्लाइटिस महामारी का प्रकोप नागराकाटा प्रखंड में पहले से कम हुआ है। यह जानकारी रविवार को बीएमओ डॉ. शुभजित हावलादार ने दी। उन्होंने बताया कि इस महामारी पर लगातार नजर रखी जा रही है। जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच रविवार को ही जिले के सीएमओ डॉ. प्रकाश मिर्धा ने प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मुआयना किया। उन्होंने प्रखंड के स्वास्थ्य अधिकारियों से महामारी पर लगातार जागरुकता अभियान चलाए जाने के लिए निर्देश दिए। सूत्र के अनुसार प्रखंड में अभी तक छह मरीजों की मौत इस महामारी से हो चुकी है। आगामी गुरुवार को प्रखंड के लुकसान में सैकड़ों स्कूली छात्र छात्राओं को साथ लेकर एक रैली निकाली जाएगी। प्रखंड सदर नागराकाटा में भी ऐसी ही रैली निकाली जाएगी। सूत्र ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों ने स्कूली छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य का सर्वे शुरु कर दिया है।