यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मष्तिष्क ज्वर के साथ मजदूर की मौत

संवाद सूत्र, मालबाजार : इंसेफलाइटिस यानी कि मस्तिष्क ज्वर के लक्षणों के साथ एक खेत मजदूर की मृत्यु हो गई। बुधवार को माल महकमा अस्पताल के बिस्तर पर सोमा उरांव 60 ने अंतिम सांस ली। वह मेटेली प्रखंड के मंगलबाड़ी बस्ती के टीक लाइन के निवासी थे। माल महकमा अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मसूद अली ने बुधवार को बताया कि सोमा उरांव को इंसेफलाइटिस के लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनके रक्त के नमूने जांच के लिए भेजी गई है। लेकिन अभी तक वह आई नहीं है इसलिए पुष्टि नहीं हो पाई है। मृतक के पुत्र राजेश उरांव ने बताया कि उनके पिता खेत मजदूर का काम करते थे। बुखार से पीड़ित होने पर उन्हें रविवार को चालसा के मंगलबाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद सोमवार को उन्हें महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को ही उन्हें चिकित्सकों ने उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। लेकिन आर्थिक विवशता के चलते वह वहां तक पहुंच नहीं सके।
