यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मस्तिष्क ज्वर से एक और की गई जान

फालाकाटा : प्रखंड क्षेत्र के बड़ो डोबा इलाके में एक गृहिणी की मौत जापानी इंसेफलाइटिस से होने की खबर है। मृतक महिला का नाम पार्वती महंत 30 है। बुधवार की सुबह उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में उन्होंने अंतिम सांस ली। मृतका के पारिवारिक सूत्र के अनुसार बड़ो डोबा गांव के किसान फटिक महंत की पत्नी पार्वती महंत पिछले चार रोज से तेज बुखार, सिरदर्द सहित कई अन्य लक्षणों के साथ फालाकाटा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराई गई। वहां से उन्हें ले जाकर सिलीगुड़ी के नर्सिग होम में भर्ती कराया गया। लेकिन वहां का खर्च अत्यधिक होने से उन्हें मंगलवार को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। विदित हो कि मंगलवार को जटेश्वर के पूर्व आलीनगर के नृपेंद्र सरकार 50 की भी इसी तरह के लक्षणों के साथ मेडिकल कॉलेज में ही मृत्यु हो गई।
