विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो की जापानी ज्वर से मौत

By Edited By:
Published: Tue, 22 Jul 2014 11:33 PM (IST)

News Article Hero Image

जलपाईगुड़ी/फालाकाटा : उत्तर बंगाल में जापानी इंसेफलाइटिस ज्वर से पीड़ित होकर दो लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में संध्या राय 40 और नृपेंद्र सरकार 50 की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि संध्या राय जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी प्रखंड अंतर्गत आमगुड़ी की निवासी थीं। वहीं, नृपेंद्र सरकार फालाकाटा प्रखंड के जटेश्वर अंतर्गत पूर्व आलीनगर के निवासी बताए गए हैं। इन दोनों की मौत की घटना की जानकारी मिलने से संबंधित इलाके में शोक की लहर है। वहीं, इलाके के लोगों में इस बीमारी को लेकर भय व्याप्त है।