विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस से एक और मरीज की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 23 Jul 2015 08:14 PM (IST)

-इंसेफ्लाइटिस पीड़ित 14 मरीज एनबीएससीएच भर्ती जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज

News Article Hero Image

-इंसेफ्लाइटिस पीड़ित 14 मरीज एनबीएससीएच भर्ती

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में पिछले 24 घंटे के अंदर इंसेफ्लाइटिस पीड़ित एक चार वर्षीय बालक के मौत हुई है। उसकी मौत एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम से हुई है। इस तरह से जनवरी से लेकर अब तक एनबीएमसीएच में इंसेफ्लाइटिस से मरने वाले मरीजों की संख्या 34 हो गई है। इनमें 20 मरीजों की मौत जापानी इंसेफ्लाइटिस व 14 मरीजों की मौत एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम से हुई है। जबकि 14 मरीजों का इलाज अभी एनबीएमसीएच में चल रहा है। एनबीएमसीएच के आधिकारिक सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कूचबिहार जिले के खागराबाड़ी का निवासी सुभोजीत मोदक (4) को उसके परिजनों ने पिछले सप्ताह 18 जुलाई को एनबीएमसीएच में भर्ती कराया गया था बताया कि उसके ब्लड जांच में जापानी इंसेफ्लाइटिस निगेटिव पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार एनबीमएमसीएच में भर्ती 14 इंसेफ्लाइटिस पीड़ित मरीजों में पांच की हालत गंभीर है, जिन्हें क्रिटीकल केयर यूनिट (सीसीयू) में रखा गया है। जबकि पीडिएट्रिक वार्ड में तीन व इंसेफ्लाइटिस पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए चालू किये गये 'एइएस' वार्ड में छह मरीज भर्ती हैं।