विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोअर असम,जलपाईगुड़ी, कूचबिहार व उत्तर दिनाजपुर इंसेफ्लाइटिस जोन में

By Edited By:
Published: Fri, 01 Aug 2014 09:52 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे के विशेषज्ञ दल द्वारा यहां किए गए सर्वेक्षण में लोअर असम सहित जलपाईगुड़ी, लोअर असम सहित जलपाईगुड़ी, कूचबिहार व उत्तर दिनाजपुर को इंसेफ्लाइटिस जोन माना गया है।

जानकारी के अनुसार विशेषज्ञ दल की रिपोर्ट लगभग तैयार है। रिपोर्ट में स्पष्ट है कि यहां लिए गए रक्त के नमूने की जांच में 60 प्रतिशत मरीजों में जापानी इंसेफ्लाइटिस के लक्षण मिले हैं। बाकी 40 प्रतिशत कौन से वायरस है, इस पर भी विशेषज्ञ अध्ययन कर रहे हैं।

उधर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार की शाम इंसेफ्लाइटिस पीड़ित एक और मरीज की मौत हो गई है। यह मरीज बागडोगरा क्षेत्र का रहने वाला था। इस तरह यहां जुलाई से लेकर अब तक इंसेफ्लाटिस से मरने वालों की संख्या 94 हो गई है। हालांकि राज्य का स्वास्थ्य विभाग इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहा है। एनबीएमसीएच सूत्रों के अनुसार वहां इंसेफ्लाइटिस के अभी 36 और मरीज भर्ती हैं। इनमें सात मरीजों की स्थिति गंभीर है, जो क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती हैं। इनके अलावा मेडिसिन वार्ड में 22 व पीडियाट्रिक वार्ड में सात बच्चे भर्ती हैं।

दूसरी ओर नगर निगम प्रशासन द्वारा शुरू किया गया सुअर पकड़ो अभियान ठप हो गया है, जिसके चलते वार्ड 43 के लोअर भानू नगर महानंदा ब्रिज के नीचे कई सुअर एक साथ घूम रहे हैं।

इनसेट--

रविवार से बाजारों में जागरुकता अभियान

सिलीगुड़ी : नगर निगम में शुक्रवार दोपहर आंगनबाड़ी, स्वास्थ्यकर्मी, बाजार कमेटी के प्रतिनिधि और वार्ड मास्टर को लेकर बैठक की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि रविवार से प्रत्येक बाजार व वार्डो में ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव के साथ पंपलेट वितरण व माइकिंग कराई जाएगी। इसके माध्यम से लोगों का आह्वान किया जाएगा कि वे साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। । बैठक का नेतृत्व तीन नंबर बोरो कमेटी के चेयरमैन ने किया।