यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एमजेएन अस्पताल में इंसेफ्लाइटिस से एक और मौत
संवाद सहयोगी, कूचबिहार : कूचबिहार एमजेएन अस्पताल में बुधवार को जापानी इंसेफ्लाइटिस से एक और व्यक्ति

संवाद सहयोगी, कूचबिहार : कूचबिहार एमजेएन अस्पताल में बुधवार को जापानी इंसेफ्लाइटिस से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। मृत व्यक्ति का नाम प्रतूल मंडल 35 है। वह कूचबिहार दो नंबर प्रखंड के खापाइडांगा ग्राम पंचायत ककेकोनामाली इलाके का निवासी था। उसे सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार दोपहर दो बजे करीब उसकी मौत हो गई। इधर तृकां नेता पार्थ मल्लिक ने आरोप लगाया है कि सही इलाज नहीं मिल पाने के कारण उसकी मौत हो गई। इधर, अस्पताल प्रबंधन ने इस आरोप से इनकार किया है।
