यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिनहाटा में इंसेफ्लाइटिस का प्रकोप
संवाद सूत्र, दिनहाटा : दिनहाटा में भी अब इंसेफ्लाइटिस का प्रकोप बढ़ने लगा है। दिनहाटा एक व दो नंबर प

संवाद सूत्र, दिनहाटा : दिनहाटा में भी अब इंसेफ्लाइटिस का प्रकोप बढ़ने लगा है। दिनहाटा एक व दो नंबर प्रखंड में इसबीच इंसेफ्लाइटिस से दो लोगों की मौत के बाद शहर के दो नंबर वार्ड में कृष्णा बर्मन नामक एक महिला इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित होकर दिनहाटा अस्पताल में भर्ती हुई। इसके बाद उसे उत्तर बंग मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना को लेकर पूरे शहर में तनाव फैल गया है। हाल ही में दिनहाटा एक नंबर प्रखंड के झुड़िपाड़ा क्षेत्र की नमिता दास एवं दिनहाटा दो नंबर प्रखंड के चौधरीहाट के चांदेरकुठी के हारूलाल रसीद नामक एक किशोर की मौत हो चुकी है। जापानी इंसेफ्लाइटिस से मरने वाले ये दोनों का उत्तर बंग मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग से शुरू कर आमलोगों की चिंता बढ़ गई है। दिनहाटा नगरपालिका के अध्यक्ष उदयन गुहा ने बताया कि शहर को साफ सुथरा रखने के लिए शहर के विभिन्न वार्डो में नियम के मुताबिक स्प्रे किया जा रहा है। दिनहाटा के विभिन्न वार्डो के नालों में स्प्रे का काम शुरू किया गया है। शहर के दो नंबर वार्ड में कृष्णा बर्मन नामक एक महिला इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित हुई है। उसे उत्तर बंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया।
