विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एमजेएन अस्पताल में जापानी इंसेफ्लाइटिस से एक की मौत

By Edited By:
Published: Wed, 15 Jul 2015 07:32 PM (IST)

-इस वर्ष इंसेफ्लाइटिस से जिले में मृतकों की संख्या आठ हुई संवाद सहयोगी, कूचबिहार : जिला अस्पताल मे

News Article Hero Image

-इस वर्ष इंसेफ्लाइटिस से जिले में मृतकों की संख्या आठ हुई

संवाद सहयोगी, कूचबिहार : जिला अस्पताल में जापानी इंसेफ्लाइटिस से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृत व्यक्ति का नाम संजय अधिकारी 70 है। वह माथाभांगा महकमा के शिकारपुर का निवासी थे। शनिवार से एमजेएन अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार रात करीब 12 बजे इस मरीज ने दम तोड़ दिया। इसे लेकर चालू वर्ष में जिले में इंसेफ्लाइटिस पीड़ित मरीजों की संख्या आठ हो गई। इसके पहले सात लोगों की मौत उत्तर बंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में हुई थी। इनमें दो जापानी इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित थे। उत्तर बंग के विभिन्न जिले के साथ कूचबिहार जिले में इंसेफ्लाइटिस पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले वर्ष के बाद चालू वर्ष में भी इंसेफ्लाइटिस रोकने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम रहा। जिला स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक जिला अस्पताल सहित महकमा अस्पतालों से इंसेफ्लाइटिस पीड़ित मरीज प्रतिदिन एक रिपोर्ट तैयार कर राज्य स्वास्थ्य विभाग को भेजी जा रही है। हालांकि यह तथ्य जिला स्तर पर किसी भी तरह से प्रकाशित नहीं हो इसे लेकर राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा निर्देश दिया है। इस निर्देश पर टिप्पणी करते हुए जिले के कुछ चिकित्सकों का कहना है कि तथ्यों को गुप्त रखने के लिए राज्य सरकार जो तत्परता दिखा रही है यह तत्परता यदि स्वास्थ्य विभाग शिशु किशोर के साथ-साथ जिले के वयस्कों में होती तो परिणाम यह नहीं होता। इस संबंध में जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. सुमित गांगुली ने बताया कि सभी रिपोर्ट राज्य स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई है।