विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीस मरीजों की मस्तिष्क ज्वर से मौत

By Edited By:
Published: Tue, 29 Jul 2014 10:24 PM (IST)

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, कूचबिहार : जिले में अभी तक इंसेफ्लाइटिस महामारी की चपेट में आकर बीस मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में आठ मरीजों को इस महामारी का संक्रमण होने के बाद उनका इलाज चल रहा है। मंगलवार को प्रेस से मुखातिब राज्य स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. विश्वरंजन सतपथी ने बताया कि मंगलवार तक पश्चिम बंगाल में इंसेफलाइटिस से मरने वालों की तादाद 111 पहुंच गई है। इनमें शामिल हैं अन्य राज्यों से आए दस मरीज। इस रोज जिलाधिकारी पी उलगानाथन के दफ्तर में प्रेस से बातचीत के दौरान डॉ. सतपथी ने उक्त जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सात जुलाई से अब तक उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में इस महामारी से 79 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से सात मरीज असम, सिक्किम, बिहार से आए थे। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि एमजेएन अस्पताल में बीते बुधवार को जिन आठ मरीजों की आंखों में संक्रमण हुआ था उनमें से एक के परिवार वालों ने खुद के खर्च पर इलाज करा लिया है। बाकी सात में से चार को जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल रेफर किया गया। वे सभी स्वस्थ हैं। बाकी तीन का भी सिलीगुड़ी स्थित लायंस आई हास्पिटल में इलाज कराया जा चुका है। वे सभी भी स्वस्थ हैं। अस्पताल के ओटी में संक्रमण को लेकर उन्होंने जिले के सीएमओ डॉ. शुभाशीष साहा से रिपोर्ट तलब की है।