विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तूफानगंज में इंसेफ्लाइटिस से छात्रा की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 25 Jul 2014 07:27 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, तूफानगंज : शुक्रवार को तूफानगंज महकमा अस्पताल में इंसेफ्लाइटिस से चिलाखाना की आठवीं कक्षा की एक स्कूल छात्रा की मौत हो गई। मृत छात्रा का नाम पम्पा भौमिक (13) है। बीते चार दिनों से वह बुखार से पीड़ित थी। शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उसे तूफानगंज महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां दो घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल अधीक्षक सुधीर रंजन मिस्त्री ने बताया कि इंसेफ्लाइटिस से ही उसकी मौत हुई है। इधर, आरोप है कि इंसेफ्लाइटिस के महामारी का रूप लेने के बाद भी तूफानगंज महकमा में किट नहीं है। जल्द से जल्द किट की व्यवस्था करने, इंसेफ्लाटिस से मृतकों को क्षतिपूर्ति देने की मांग पर एसयूसीआई व बीएसओ की ओर से शुक्रवार को महकमा शासक को ज्ञापन सौंपा गया। चिलाखाना, तूफानगंज के अलावा बक्सिरहाट के नागुरुरहाट में भी इंसेफ्लाइटिस देखा गया। इस गांव की निवासी गौरी गुहा को बीते तीन दिनों से इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित होने के बाद पहले तूफानगंज महकमा अस्पताल में एवं बाद में वहां से कूचबिहार एमजेएन अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पर उनका इलाज चल रहा है।