विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वार्थ के लिए माकपा-कांग्रेस का गठबंधन

By Edited By:
Published: Sat, 02 Apr 2016 01:01 AM (GMT+05:30)

संवाद सहयोगी, पाण्डेश्वर : हाटतल्ला काली मंदिर के समीप शुक्रवार को तृकां प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी क

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, पाण्डेश्वर : हाटतल्ला काली मंदिर के समीप शुक्रवार को तृकां प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी के समर्थन में सांसद सह तृकां के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्शी ने जनसभा को संबोधित किया। जिसमें काफी संख्या में लोग मौजूद थे। अपने संबोधन में उन्होंने माकपा-कांग्रेस के गठबंधन के साथ भाजपा पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे के खिलाफ लड़ाई लड़नेवाले ये दोनों दल अपने स्वार्थ के लिए गठबंधन किया है। लेकिन राज्य की जनता इन दलों की कथनी और करनी को समझ चुकी है और ममता बनर्जी के शासन को देख रही है। 34 वर्षो तक सत्ता में रहने के बावजूद भी माकपा ने विकास का काम नहीं किया, जबकि तृकां के पांच वर्षो में विकास लोगों को दिखाई दे रहा है। जनता भी स्थिति को समझ रही है एवं ऐसा करनेवालों को उचित जवाब देगी। मौके पर छात्र नेता अशोक रूद्र, कौशिक मंडल, नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, अधिवक्ता जितेन चटर्जी समेत अन्य नेता और कर्मी मौजूद थे।