Weather Update: झारखंड में चुनाव से पहले लुढ़का पारा झारखंड में बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट जारी
Weather Update: बैसाख के महीने में आसमान में छाए काले बादल झारखंडवासियों को सावन-भादो का एहसास करा रहे हैं। यहां मौसम के बदले मिजाज से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रांची में तापमान 7.1 डिग्री तक नीचे पहुंच गया है। इससे लोगों को राहत है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।