यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार पीड़ित महिला की मौत, आठ भर्ती

ऊंचाहार, संवाद सहयोगी : क्षेत्र में लगातार संक्रामक बीमारियां अपने पैर पसार रही है। रविवार को एक माह से बुखार पीड़ित पूरे पाडे निवासी पारस नाथ की पत्नी पियारा (38) की मौत हो गयी। वहीं उल्टी-दस्त से पीड़ित आठ मरीज इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किए गए।
लगातार बदलते मौसम के कारण कई दिनों से क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का दौर चल रहा है। जिसके कई लोग पीड़ित होने के बाद अपना इलाज विभिन्न अस्पतालों में करा रहे है। रविवार को पिछले एक माह से बुखार से पीड़ित महिला पूरे पाडे निवासी पियारा (38) ने दम तोड़ दिया। वहीं कल्याणी के अर्जुन (14) पुत्र बदलू, कस्बा निवासी खुरसीदा बनो (18) पुत्री मो.मज्जन, अंजिम (35) पत्नी अमीन, नरेंद्र (15) पुत्र रामराज निवासी पूरे पर्वत, रेशमा (10) पुत्री ईदरीश सेमरी रनापुर, शिव पति (40) पत्नी शभू प्रसाद निवासी बहेरवा, राकेश (40) पुत्र राम सहाय निवासी मदारी गंज, करुणा शकर (30) पुत्र राम बिलाश निवासी पूरे बल्लू को डायरिया से पीड़ित होने पर इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डा.आरबी यादव ने बताया कि मौसम के बदलते मिजाज में खान पान में नियंत्रण रखे। ताकि संक्रामक रोगों से बचाव हो सके।
