विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से अधेड़ ने दम तोड़ा

By Edited By:
Published: Wed, 09 Apr 2014 01:01 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

बांदा, जागरण संवाददाता : मौसम की मार से बीमारियां फिर सिर उठाने लगी हैं। बुखार की चपेट में आकर अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है।

गर्मी के जोर पकड़ते ही लोग हलाकान होना शुरू हो गए हैं।

खुटला मुहल्ला निवासी नत्थू (44) को परिजनों ने सोमवार रात बुखार से पीड़ित अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि तकरीबन सप्ताह भर से उसे बुखार आ रहा था। इससे उपचार चलता रहा है। रात में अचानक हालत बिगड़ गई थी। इससे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम की स्थिति बन गई है।