विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी, ठंडक बढ़ी

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 05 Feb 2017 04:05 PM (IST)Updated: Mon, 06 Feb 2017 07:00 AM (IST)

उत्‍तराखंड में मौसम का मिजाज बदला और चोटियों में बर्फबारी हुई। उत्‍तरकाशी जिले के गंगोत्री, यमुनोत्री में जमकर बर्फबारी हुई। इससे ठंडक बढ़ गई।

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी, ठंडक बढ़ी
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी, ठंडक बढ़ी

उत्तरकाशी, [जेएनएन]: उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात से गंगोत्री, यमुनोत्री में बर्फबारी शुरू हुई। रविवार को भी पूरे दिन निचले हिस्सों में हल्की बारिश जारी रही, जबकि ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी जारी रही। बारिश और बर्फबारी के कारण मौसम काफी ठंडा हो गया है।

उत्तरकाशी में शनिवार शाम से ही आसमान में बादल छाने लगे थे। रात करीब 12 बजे गंगोत्री, हर्षिल, मुखबा, केदारकांठा, हरकीदून, सरबडियार, सरनौल, दयारा बुग्याल, डोडीताल, धराली में बर्फबारी शुरू हुई। हर्षिल व गंगोत्री पहुंचे पर्यटकों ने बर्फबारी का आनंद लिया।

यह भी पढ़ें: मौसम ने बदली करवट, ऊंची पहाड़ियों पर हुआ हिमपात

हर्षिल निवासी रमेश राणा ने बताया कि गंगोत्री क्षेत्र में शनिवार की रात से बर्फबारी शुरू हुई जो रविवार शाम तक तक भी जारी रही। बर्फबारी होने धराली से आगे गंगोत्री हाईवे बंद हो गया है। बारिश व बर्फबारी होने उत्तरकाशी में मौसम बेहद ही ठंडा हो गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में मौसम ने फिर बदली करवट, छाए बादल; बर्फबारी के आसार

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के 150 गांव बर्फ से लकदक, राज्यभर में बढ़ी ठिठुरन