Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं के सामने भावुक हुए प्रीतम पंवार

कैबिनेट मंत्री प्रीतम पंवार ने कहा कि यमुनोत्री के लोग हमेशा मेरे हृदय में रहेगी तथा यहां के लोगों का मैं हमेशा सम्मान करूंगा। इस दौरान मंत्री भावुक हो गए।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 05 Dec 2016 04:37 PM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2016 06:55 AM (IST)
कार्यकर्ताओं के सामने भावुक हुए प्रीतम पंवार

चिन्यालीसौड़, [उत्तरकाशी]: यमुनोत्री के वर्तमान विधायक और कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने आगामी विधानसभा चुनाव में यमुनोत्री सीट से चुनाव न लड़ने के ऐलान के बाद मंत्री ने चिन्यालीसौड़ में यमुनोत्री क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी की। कार्यकर्ताओं ने यमुनोत्री सीट पर दल का प्रत्याशी उतारने और किसी अन्य प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए इसका फैसला कैबिनेट मंत्री प्रीतम पंवार पर छोड़ा।

सोमवार को नागणी चिन्यालीसौड़ में नीलकंठ होटल में कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने अपने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा हुई। चर्चा में कार्यकर्ताओं ने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रीतम पंवार के कुशल नेतृत्व में चहुंमुखी विकास हुआ है। यदि प्रीतम पंवार यमुनोत्री और धनोल्टी सीट पर चुनाव लडेंगे तब भी कार्यकर्ता तन मन धन से प्रीतम पंवार का साथ देने का वादा किया।

loksabha election banner

पढ़ें-पीएम करेंगे देवभूमि का कल्याण, लिखेंगे विकास की इबारत: तीरथ

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री प्रीतम पंवार ने कहा कि यमुनोत्री के लोग हमेशा मेरे हृदय में रहेगी तथा यहां के लोगों का मैं हमेशा सम्मान करूंगा। संबोधन के दौरान मंत्री भावुक भी हुए और उनके आंखों से आंसू भी छलके। मंत्री ने कहा कि यमुनोत्री सीट पर समय और परिस्थिति के अनुसार फैसला लिया जाएगा कि प्रत्याशी उतारना है कि नहीं।

पढ़ें-जन्म से पूर्व उत्तराखंड की भ्रूण हत्या करने वाली है कांग्रेसः उमा भारती

बैठक में यूकेडी के जिला अध्यक्ष भरत सिंह नाथ, प्रमुख विजेंद्र रावत, भरत चंद रमोला, जोत सिंह बिष्ट, कमल नौटियाल, आलेन्दर कैन्तुरा, शीशपाल बिष्ट, अनिल, राकेश मेहरा, मदन, राजेन्द्र पंवार, शूरवीर मेहरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

पढ़ें-मुख्यमंत्री भी सार्वजनिक करें खातों का ब्योरा: बलूनी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.