गंगोत्री धाम में मध्यप्रदेश के तीर्थयात्री की हृदयगति रुकने से मौत
गंगोत्री धाम में दर्शन को आए मध्य प्रदेश के एक तीर्थयात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। यह यात्री परिवार के साथ चारधाम यात्रा को आया था।
उत्तरकाशी, [जेएनएन]: गंगोत्री धाम में दर्शन को आए मध्य प्रदेश के एक तीर्थयात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। यह यात्री परिवार के साथ चारधाम यात्रा को आया था।
जानकारी के अनुसार तीर्थयात्री बादल बादल सिंह (66 वर्ष) पुत्र बहुवा सिंह निवासी ग्राम लालपुर थाना कर्णपठार जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश अपने परिवार के साथ चारधाम यात्रा के लिए आया था।
पढ़ें: ट्रैक्टर ने पांच साल के मासूम को कुचला, मौत
यमुनोत्री धाम की यात्रा कर अन्य यात्रियों के साथ वह गत दिवस उत्तरकाशी पहुंचे। आज सुबह उन्होंने गंगोत्री धाम के दर्शन किए और वापस उत्तरकाशी की तरफ लौटने लगे। इसी दौरान बादल सिंह की तबीयत बिगड़ी और हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई।
पढ़ें: चमोली में पहाड़ी से पत्थर गिरने पर मैक्स चालक की मौत
पढ़ें-कार से जा रहा था पूरा परिवार, गहरी खाई में गिरी कार; तभी हुआ करिश्मा