विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हृदय गति रुकने से मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्री की मौत

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 14 May 2016 11:31 AM (IST)Updated: Sat, 14 May 2016 03:08 PM (IST)

यमुनोत्री धाम को दर्शन के लिए जा रहे मध्य प्रदेश के एक तीर्थ यात्री की हृदय गति रुकने से मौत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम को दर्शन के लिए जा रहे मध्य प्रदेश के एक तीर्थ यात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। अब तक हृदय गति रुकने से उत्तरकाशी में चार तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश से आए यात्री दल में शामिल डीके पांडे (65 वर्ष) निवासी योगिराज अस्पताल जिला मंडाला यात्रा पड़ाव जानकीचट्टी स्थित एक होटल में गत रात रुके। सुबह उन्हें करीब पांच किलोमीटर पैदल यात्रा तय कर यमुनोत्री धाम जाना था।
बताया जा रहा है कि सुबह जब वह यात्रा के लिए तैयार हो रहे थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। जब तक उन्हें उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गए, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
उत्तरकाशी जनपद में यात्रियों की हार्ट अटैक से यह चौथी मौत है। इससे पहले एक यात्री की उत्तरकाशी, गंगोत्री रूट पर एक व यमुनोत्री रूट पर एक अन्य यात्री की मौत हो चुकी है।
पढ़ें-यमुनोत्री जा रहे तीर्थयात्री की हार्टअटैक से मौत