यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पहाड़ के चार छोटे शहर बनेंगे मिनी स्मार्ट सिटी
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राज्य में पहाड़ी क्षेत्र के छोटे शह

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राज्य में पहाड़ी क्षेत्र के छोटे शहरों को मिनी स्मॉल स्मार्ट सिटी बनाने की तैयारी है। इसके लिए चार शहरों के प्रस्ताव मंगवाए हैं। वहीं उत्तरकाशी में नगरपालिका की शिकायतों (नगर पालिका की गाड़ी मरम्मत व एडीबी की ओर से बनाई डांडा माजफ सड़क ) के जांच के लिए डीएम को निर्देश दे दिए हैं। इसमें दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है।
जिला सभागार में पत्रकारों से वार्ता में शहरी विकास मंत्री ने कहा कि छोटे शहरों को स्मार्ट शहर बनाने के लिए सरकार काम कर रही है। अभी उत्तराखंड के चार पहाड़ी शहरों से प्रस्ताव मांगे थे। नगर पालिकाओं ने प्रस्ताव शासन को भेज दिए हैं। पहाड़ी शहरों में उत्तरकाशी, श्रीनगर, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ शामिल हैं। इसके साथ ही डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने के कार्य को राज्य की सभी नगर पालिकाओं में छह माह के भीतर शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुदंर नौटियाल, गंगोत्री विधायक गोपाल ¨सह रावत, यमुनोत्री विधायक केदार ¨सह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, डीपीसी सदस्य सरिता राणा, मगला देवी, अनीता गुसाई, कुलदीप बिष्ट, दीपक बिजल्वाण आदि मौजूद थे।
विजेता को दिया एंड्रॉयड मोबाइल
जिला सभागार में जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने शहरी क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए नवीन पहल साप्ताहिक मोबाइल कूपन प्रतियोगिता में लक्की ड्रॉ विजेता शिवम बगियाल को सम्मानित किया गया। शहरी विकास मंत्री ने शिवम को एंड्रॉयड मोबाइल दिया, जबकि सबसे अधिक कूपन काटने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता सेमवाल को नगद धनराशि दी गई। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जनपद की विकास योजनाओं के अनुश्रवण के लिए निर्मित विकास पथ मोबाइल एप का शुभारंभ किया।
युवा समाज की सबसे बड़ी ताकत
पीजी कॉलेज के प्रेक्षागृह में शुक्रवार की देर शाम को आयोजित पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष विचार गोष्ठी (युवा संवाद) का शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि समाज में युवा सबसे बड़ी ताकत हैं। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से जुड़ी कई घटनाएं बताई। भाजपा के जिलाध्यक्ष राम सुंदर नौटियाल ने कहा कि शताब्दी वर्ष पर शहर से लेकर गांव तक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उज्ज्वल पंडित, भाजयुमो अध्यक्ष सुभाष राणा, मृदुल कौशिक, पूनम रमोला, विजयपाल मखलोगा सहित कई मौजूद थे।
