कर्नल कोठियाल को तिलाड़ी शहीद सम्मान से नवाजा
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल को तिलाड़ी शहीद सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें केदारनाथ धाम मे पुनर्निर्माण कार्य समेत समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिया गया।
<श्च ह्यह्लब्द्यद्ग="ह्लद्गफ्ह्ल-ड्डद्यद्बद्दठ्ठ: द्भह्वह्यह्लद्बद्घब्;">बडकोट (उत्तरकाशी)। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल को तिलाड़ी शहीद सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें केदारनाथ धाम मे पुनर्निर्माण कार्य समेत समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिया गया। <ढ्डह्म /> सम्मान समिति की ओर से नगर पंचायत बड़कोट में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान दिया गया। समिति की ओर से यह नौवां सम्मान समारोह था। अब तक समाज के विभिन्न क्षेत्र मे उल्लेखनीय काम करने वाले आठ लोगों को यह सम्मान दिया जा चुका है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सुनील थपलियाल ने सम्मान के उद्देश्यों के बारे में बताया। <ढ्डह्म /> साहित्यकार महावीर रंवाल्टा ने बतौर मुख्य वक्ता अपना संबोधन दिया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष अतोल रावत, डीएम इंदुधर बौडाई, एसडीएम राजकुमार पाण्डे, सूरत सिंह रावत समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.एसएस असवाल ने किया।<ढ्डह्म /> गढ़वाल का जलियावाला नाम से जाना जाता है तिलाड़ी कांड<ढ्डह्म /> तिलाड़ी कांड गढ़वाल के जलियावाला बाग के नाम से जाना जाता है। टिहरी राजशाही के खिलाफ बड़कोट में भी आंदोलन सुलग रहा था। 30 मई 1930 को बड़कोट क्षेत्र स्थित तिलाड़ी मैदान में राजशाही के खिलाफ काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र थे। जब राजा को इसका पता चला तो उसने सेना भेज दी। सेना की ओर से चली गोलियों में कई लोग मारे गए और कई ने खुद को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। बताया जाता है कि इस घटना में करीब डेढ़ सौ लोग शहीद हुए थे। अब समिति उनकी याद में ही समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को इस सम्मान से नवाजती है। <ढ्डह्म /> पढ़ें- शहीदों के सरताज, सच्चे पातशाह गुरु श्री अर्जुन देव जी